लखनऊ के अकबरनगर में अवैध दुकान और मकानों पर चला बुलडोजर.... उत्तरप्रदेशलखनऊ लखनऊ के अकबरनगर में अवैध दुकान और मकानों पर चला बुलडोजर,विरोध पर लाठीचार्ज By Ramesh Tiwari Rajdar On Dec 21, 2023 272 लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अकबरनगर में गुरुवार को कुकरैल रिवर फ्रंट के दायरे में आने वाली अवैध बस्ती और बाजार पर सुबह से जिला प्रशासन के दस्ते का बुलडोजर चल रहा है। दस्ते ने सबसे पहले उन कारोबारी और परिवारों को निशाना बनाया जिनकी अपील को मंडलाआयुक्त डॉ रोशन जैकब ने सुनवाई के दौरान खारिज कर दिया था। ऐसे कारोबारी और परिवारों को पांच दिन के अंदर दुकान और मकान खाली करने का आदेश दिया गया था। इनमें 27 कारोबारी और 50 परिवार शामिल हैं।जिला प्रशासन के दस्ते ने सुबह 8 बजे उन मकानों और दुकानों को तोड़ना शुरू कर दिया जिन पर नोटिस चस्पा की गई थी। तोड़फोड़ के दौरान भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष मंगल झा ने अपने समर्थकों के साथ विरोध प्रदर्शन किया तो पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर लाठियों से पीटा। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर महानगर थाने भेज दिया है। पुलिस की लाठी चार्ज के बाद विरोध प्रदर्शन करने वाले भाग खड़े हुए। जिला प्रशासन का दस्ता अकबरनगर में तोड़फोड़ करने में जुटा है। समाचार 272 Share