अवसाद के मरीजों के लिए मेडिकल कॉलेज में नहीं हैं दवाएं, मरीजों को लिखी जा रही हैं बाहर की दवाएं

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के बड़के जिले प्रतापगढ़ में बड़े-बड़े कारनामे होते हैं। अब एक नया कारनामा सामने आया है। यहां मेडिकल कॉलेज के न्यूरो साइक्रेट्रिक विभाग में अवसाद के मरीजों के लिए दवाएं ही नहीं हैं। परामर्श के बाद मरीजों को बाहर की दवा लिखी जा रही है। एक मरीज को एक महीने की दवा लेने के लिए लगभग डेढ़ हजार रुपया खर्च करना पड़ रहा है। मेडिकल कॉलेज में दवा न मिलने से मरीज परेशान हो रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में न्यूरो साइक्रेट्रिक डॉ. अमित यादव तैनात हैं।ओपीडी में हर रोज लगभग 15 से 20 मरीज इलाज करवाने के लिए आते हैं।

मेडिकल कॉलेज के दवा भंडार में न्यूरो साइक्रट्रिक की दवाएं ही नहीं हैं। ऐसे में मरीजों को मजबूरी में बाजार से महंगी दवाएं खरीदना पड़ रहा है। मरीज जब न्यूरो की बीमारी की दवा लेने के लिए मेडिकल स्टोर पर जाते हैं तो मेडिकल स्टोर पर उन्हें मना कर दिया जाता हैं। मेडिकल स्टोर वालों का कहना है कि नारकोटिक्स श्रेणी की दवाएं बेचने में झंझट बहुत है। पर्चे की काॅपी लेने के साथ लिखापढ़ी के बाद न्यूरो की दवाएं देने का निर्देश है।
मरीजों को काफी इंतजार और मिन्नत के बाद मेडिकल स्टोर से दवा मिल पाती है। दवाओं का दाम भी मनमाना रहता है, किसी तरह की छूट नहीं दी जाती। मरीजों की इस परेशानी पर मेडिकल कॉलेज प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है।

जानें क्या बोले मरीज…

न्यूरो साइक्रेट्रिक के पास मेडिकल कॉलेज में इलाज कराने गई थी। डॉक्टर ने कुछ दवा सरकारी तो कुछ मेडिकल स्टोर से खरीदने के लिए कहा। सरकारी अस्पताल के दवा काउंटर पर दवा नहीं मिली। मेडिकल स्टोर पर दवा लेनी पड़ी।
संतोषी, दहिलामऊ।

मेरा इलाज प्रयागराज के न्यूरो साइक्रेट्रिक से चल रहा है। मुझे पता चला कि मेडिकल कॉलेज में अब इलाज शुरू हो गया है। डॉक्टर से संपर्क किया। दवा लिखाई, लेकिन दवा मेडिकल कॉलेज में नहीं मिली।मजबूरन में डेढ़ हजार रुपये में एक महीने की दवा बाजार से खरीदनी पड़ी। आशुतोष कुमार, अजीत नगर

सूत्रों के मुताबिक मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों को इस भीषण ठंड में सिर्फ एक कंबल दिया जा रहा है। एमरजेंसी का हाल बुरा है

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000