आयोध्या जाने के सवाल पर बोले अखिलेश यादव, सीएम भगवान से बड़े नहीं हो सकते, जिन्हें श्रीराम बुलाएंगे वे जरूर जाएंगे

लखनऊ। अयोध्या में राम मंदिर प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां जोरों पर है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह में निमंत्रण को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी और विपक्षी गठबंधन के नेता एक दूसरे पर सियासी तीखे तीर चला रहे हैं। प्राण प्रतिष्ठा समारोह में निमंत्रण के मामले पर मंगलवार को समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने कहा कि ये भगवान का कार्यक्रम है, भगवान से बड़े मुख्यमंत्री नहीं हो सकते। भगवान से बड़ा कोई नहीं हो सकता। हम भी नहीं है, आप भी नहीं है, कोई भी नहीं है। भगवान जिसको बुलाएंगे वह अपने आप दौड़ा चला जाएगा।

भगवान श्रीराम के कार्यक्रम में बीजेपी हस्तक्षेप न करे…

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि ये भी सही है भगवान कब किसको बुला लें यह भी किसी को नहीं पता। इतना करीब भगवान के हैं वो लोग तो क्या उन्हें तारीख पता है और ये बातें अगर मुख्यमंत्री कह रहे हैं तो इसका मतलब यह है कि बीजेपी के लोग सूची बना रहे हैं कौन अतिथि होगा,कौन आएगा,कौन नहीं आएगा। यह भगवान श्रीराम का कार्यक्रम है। इसमें इन लोगों (बीजेपी) को कोई हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। भगवान जिसको बुलाएंगे वो जाएंगे। रामलला के प्रतिष्ठा कार्यक्रम में जाने के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि जब भगवान बुलाएंगे वो जाएंगे।

अखिलेश के बयान पर वीएचपी की प्रतिक्रिया…

सपा मुखिया के बयान पर विश्व हिंदू परिषद की प्रतिक्रिया सामने आई है। वीएचपी प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा कि अगर अखिलेश यादव राम मंदिर के बुलावे पर रामद्रोही बनकर जाएंगे तो उसका असर है,लेकिन अगर रामभक्त बनकर जाओगे तो उसका अलग असर है।

सीएम योगी ने कही ये बात…

सीएम योगी ने मंगलवार को कहा कि अयोध्या का श्रीराम मंदिर राष्ट्र मंदिर के रूप में भारत की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और सामाजिक एकता का प्रतीक होगा। सीएम ने कहा कि आज पूरी दुनिया अयोध्या की ओर उत्सुकता से देख रही है और हर कोई अयोध्या आना चाहता है। सीएम ने मंगलवार को एक उच्चस्तरीय बैठक में अयोध्या में जारी विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस संबंध में जारी एक बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री ने आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्री रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को अलौकिक, अभूतपूर्व और अविस्मरणीय बनाने के लिए राज्य सरकार के स्तर से सभी आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000