युवक के शव को उठाती हुई पुलिस.... उत्तरप्रदेशमथुरा युवक की सीने व गर्दन में गोली मारकर की हत्या, सड़क किनारे फेंका शव By Ramesh Tiwari Rajdar On Jan 4, 2024 471 उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मथुरा जनपद में गुरुवार की सुबह आगरा-दिल्ली नेशनल हाईवे पर युवक का शव पड़ा मिला। आप-पास के लोगों को इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने बताया कि हाईवे के किनारे युवक की लाश मिली, जिसके सीने और गर्दन पर गोली लगने के निशान हैं। युवक के शव को राजमार्ग पर दिया फेंक… एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर लाश की शिनाख्त करने एवं हत्यारों का सुराग लगाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस अधीक्षक (नगर) अरविंद कुमार ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति युवक के शव को फरह थाना क्षेत्र में कुरकंदा गांव के समीप राजमार्ग पर फेंक गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया… मृतक के शरीर पर गोलियों के दो निशान मिले हैं। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही डिटेल में जानकारी मिल सकेगी। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों के अनुसार, किसी ने भी लाश सड़क किनारे फेंकने वाले को नहीं देखा है। मृतक की पहचान भी नहीं हो सकी है। अपराध 471 Share