महाकुंभ में 5 लाख वर्ग फुट में बनेंगी कलाकृतियां और ग्रैफिटी, योगी सरकार ने दी 61 नई परियोजनाओं को स्वीकृति

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में अगले साल लगने जा रहे महाकुंभ की तैयारियां शुरू हो गई हैं। महाकुंभ साल-2025 को दिव्य एवं भव्य बनाने के दृष्टिगत शीर्ष समिति की बैठक शुक्रवार को मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें लगभग 795 करोड़ की 61 नई परियोजनाओं को अनुमोदन मिला। इसमें लोक निर्माण विभाग की 3, उत्तर प्रदेश जल निगम की 8, गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई, उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) की 5, प्रयागराज विकास प्राधिकरण की 7, पर्यटन विभाग की 2 तथा प्रयागराज मेला प्राधिकरण की 3 परियोजनाएं शामिल हैं। इससे पहले हुई पांच बैठकों में शीर्ष समिति द्वारा लगभग 3810 करोड़ की 260 अन्य परियोजनाओं को अनुमोदन मिल चुका है। अनुमोदित परियोजनाओं के अंतर्गत प्रयागराज मेला प्राधिकरण की ओर से तीन बड़े कार्य कराए जाएंगे। इनमें विभिन्न स्थानों पर लगभग 5 लाख स्क्वायर फीट में कलाकृतियां बनाने के साथ-साथ 20 हजार स्क्वायर फीट पर वॉल म्यूरल्स बनाने का कार्य कराया जाएगा। इसके अलावा रिवर चैनेलाइजेशन के लिए एक हाइड्रोलिक स्टडी भी कराई जाएगी।

जिससे नदी के प्रवाह की दिशा को नियंत्रित करना आसान होगा। साथ ही भविष्य में मेला बसाने और घाट निर्माण के कार्यों में भी सहयोग मिलेगा। गंगा प्रदूषण इकाई की अनुमोदित परियोजनाओं के अंतर्गत 15 अन्य नालों की भी टैपिंग कराई जाएगी। इसके बाद प्रयागराज के सभी 81 नाले टैप हो जाएंगे। फिलहाल 39 नाले अनटैप्ड हैं, जिनमें से 24 नालों की टैपिंग के कार्यों को पहले ही स्वीकृति मिल चुकी है। बचे हुए 15 की टैपिंग के लिए शुक्रवार की बैठक में अनुमोदन मिल गया है। इसके साथ ही शहर के चार प्रमुख मार्गो के एंट्री पॉइंट पर थेमेटिक गेट्स बनवाने का कार्य, जिसके अंतर्गत कानपुर एवं वाराणसी एंट्री पॉइंट्स कवर किए जाएंगे। चार स्थानों पर थिमेटिक इंस्टालेशन भी कराए जाएंगे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     गाजियाबाद में चला GDA का बुलडोजर, विरोध के बीच निर्माणाधीन कमर्शियल कॉम्प्लेक्स किया ध्वस्त     |     27 साल जेल की सजा काटने के बाद, आरोपी भाई ने बहन की कैंची से गोदकर की हत्या     |     प्रेम-प्रसंग में बाधा बनी गर्भवती पत्नी की पति ने गला घोंटकर की हत्या, पुलिस ने आरोपी व उसकी प्रेमिका को किया गिरफ्तार     |     पिता-पुत्र की हत्या करने वाला अजय यादव का मजिस्ट्रेट की निगरानी में हुआ अंतिम संस्कार     |     चारबाग स्टेशन पर खाने के लिए चलीं लाठियां; ट्रेन ड्राइवर को कैंटीन वाले ने जड़ा थप्पड़, बोला- जो है, वही खाओ     |     मां-बेटी की निर्मम हत्या का सनसनीखेज खुलासा, 48 घंटों में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार     |     पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, फिर शव को 10 बार जहरीले सांप से डसवाया     |     20 बच्चों से भरी स्कूल बस पेड़ से टकराई, 4 घायल, चालक मौके से फरार     |     भीषण सड़क हादसा; अनियंत्रित होकर हाइवे पर पलटी तेज रफ्तार कार, पति पत्नी की मौके पर हुई मौत       |     दुबई में दो भारतीय श्रमिकों की हत्या, पाकिस्तानियों ने तलवार से हमला कर उतारा मौत के घाट     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000