पुलिस ने किया खुलासा; एसडीएम के अर्दली की बेटे ने ही रची थी हत्या की साजिश, रिश्तेदार ने की थी वारदात

उत्तर प्रदेश के अमेठी में रेलवे ट्रैक पर मिले गौरीगंज एसडीएम के अर्दली की हत्या के मामले का मंगलवार को पुलिस ने खुलासा किया है। अर्दली ने चार बीघे जमीन को गौरीगंज के एक सब्जी व्यवसायी को बेचने के लिए इकरारनामा कर दिया था। इससे नाराज होकर बेटे ने पिता की हत्या की साजिश रची। इसके बाद रिश्तेदार ने ड्यूटी से लौटते समय हत्या का शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया था। गौरीगंज थाना क्षेत्र के महिमापुर मजरे सराय भागमानी निवासी शिवशंकर पांडेय उर्फ भोला एसडीएम गौरीगंज के अर्दली के रूप में कार्यरत थे। एक जनवरी की सुबह उनका शव अमेठी कोतवाली अंतर्गत ताला रेलवे स्टेशन से पूरब लोहरता के पास रेल ट्रैक पर पड़ा मिला था। बेटे अर्पित पांडेय उर्फ गणेश ने अज्ञात के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कराया था। एसपी डाॅ. इलामारन जी ने एसएचओ अरुण द्विवेदी, एसओजी प्रभारी धीरेन्द्र वर्मा व सर्विलांस प्रभारी उमेश मिश्र को मामले का अनावरण करने की जिम्मेदारी सौंपी थी। पुलिस जैसे – जैसे जांच करती गई हत्या की गुत्थी सुलझती गई। जांच में बेटे की भूमिका संदिग्ध पायी गई। मंगलवार की सुबह पुलिस ने बारामासी के पास मृतक के पुत्र अर्पित पांडेय उर्फ गणेश व गौरीगंज थाने के माधवपुर निवासी अनुराग तिवारी उर्फ राम जी तिवारी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किया है।

तीन किलोमीटर बाइक पर आगे बांधकर ले गए थे शव…

एसएचओ अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि शिवशंकर पांडेय उर्फ भोला ने चार बीघे जमीन बेचने के लिए गौरीगंज के एक सब्जी व्यवसायी को इकरारनामा कर दिया था। उसने किसान क्रेडिट कार्ड पर पांच लाख रुपये व वेतन पर भी पांच लाख रुपये का कर्ज ले रखा था। इससे बेटा अर्पित नाराज रहता था। उसने अपने रिश्तेदार अनुराग तिवारी उर्फ राम जी के साथ मिलकर साजिश रची। 31 दिसंबर की रात ड्यूटी से लौटते समय मोड़ के पास अर्दली के सिर पर लोहे के राड से मारकर अनुराग ने हत्या कर दी। रामजी ने शव को अपनी बाइक में आगे मफलर से बांधकर तीन किलोमीटर दूर ले जाकर ताला खजूरी रेलवे क्राॅसिंग के पास फेंक दिया था, ताकि यह आत्महत्या का मामला लगे।

ऐसे हुआ हत्या का खुलासा…

31 दिसंबर की रात शिव शंकर पांडेय की हत्या के बाद अनुराग ने अर्पित को फोन किया। कहा कि काम हो गया है। बस इसी मोबाइल कॉल ने पुलिस की राह आसान कर दी। पूछताछ में अनुराग ने शिवशंकर पांडेय की साइकिल व जूतों को शुक्लडीह से होकर जाने वाली नहर में फेंकने व मफलर व टोपी को जलाने की जानकारी दी। एसडीएम के अर्दली की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है। इस प्रकरण का अनावरण करने वाली टीम को 10 हजार रुपये का इनाम दिया जा रहा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000