हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या

दिल्ली। निहाल विहार में पीने का पानी नहीं देने पर रूम पार्टनर ने नाबालिग के साथ मिलकर एक युवक की गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपियों ने इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए शव के गले में रस्सी बांधकर उसे छत से लटका दिया। 

हरदोई का रहने वाला है मृतक…

मृतक की पहचान यूपी हरदोई निवासी रचित के रूप में हुई। गले पर घोंटने का निशान मिलने पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने घटना के बाद से फरार रचित के रूम पार्टनर यूपी के हरदोई निवासी अभय कांत मिश्रा और उसके नाबालिग परिचित को पकड़ लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

पुलिस को मिली खुदकुशी की जानकारी…
पुलिस अधिकारी ने बताया कि 11 जनवरी को लक्ष्मी पार्क इलाके में एक युवक के खुदकुशी करने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि युवक का शव पंखे के रॉड से लटका हुआ है। छानबीन के दौरान छत की लंबाई ज्यादा होने और आस पास कोई टूल वगैरह नहीं होने की वजह से पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने शव को नीचे उतार कर उसकी जांच की। इस दौरान पुलिस को उसके गर्दन घोटे जाने का निशान मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हत्या का मामला दर्ज कर लिया। मौके पर छानबीन के दौरान मकान मालिक ने बताया कि रचित और उसके दो रूम पार्टनर इलाके में स्थित एक ट्रांसफर्मर बनाने वाली कंपनी में काम करते थे।
पुलिस ने पाया कि घटना के बाद से दोनों रूम पार्टनर गायब हैं। पुलिस ने उसके साथ रहने वाले अभयकांत के मोबाइल पर संपर्क किया। लेकिन उसका मोबाइल फोन बंद था। पुलिस ने मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया। जिसमें पता चला कि वह हरदोई में मौजूद है। पुलिस टीम ने वहां दबिश देकर नाबालिग और आरोपी अभयकांत को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वारदात के समय तीनों शराब के नशे में थे। उनलोगों ने मृतक से पीने का पानी देने के लिए कहा। पानी नहीं देने पर उनका झगड़ा हो गया और इस दौरान उनलोगों ने रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |     7 वीं के छात्र को गोली मारने वाला पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया     |     पत्नी पर अवैध संबंध का शक, फावड़े से हत्‍या कर पति पुलिस से बोला- ‘लाश घर में पड़ी है, आकर ले जाओ ‘     |     बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी की हत्या करके दी जान : 9 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी करना चाहता था पति     |     बेकाबू फॉर्च्यूनर की टक्कर से स्कूटी सवार MBBS छात्र की मौत: 30 मिनट रेलिंग से लटकी रही लाश     |     जंगल में मिली आंचल मिश्रा के कंकाल का खुल गया राज: हिस्ट्रीशीटर से अवैध संबंधों में हुई हत्या     |     ईरान के सुप्रीम लीडर ख़ामेनेई की मौत के बाद कैसे चल रहा है, ईरान का शासन, कब तक टिक पाएगी मौजूदा सरकार ?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000