अक्षरा सिंह के प्रोग्राम में जमकर चलीं कुर्सियां.... उत्तरप्रदेशसिद्धार्थ नगर भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह के प्रोग्राम में जमकर चलीं कुर्सियां, पुलिस ने भीड़ को किया तितर-बितर By Ramesh Tiwari Rajdar Last updated Feb 8, 2024 388 सिद्धार्थनगर जिले के बीएससी ग्राउंड में आयोजित सिद्धार्थनगर महोत्सव की आखिरी शाम अक्षरा सिंह के नाइट शो में गुरुवार रात गाने के बीच दर्शकों की भीड़ ने कुर्सियां तोड़नी शुरू कर दीं। शोर-शराबा शुरू हुआ तो पुलिस को भीड़ तितर-बितर करने के लिए दौड़ना पड़ा। हालांकि मारपीट की नौबत नहीं आई। सिद्धार्थनगर महोत्सव में भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह का शो चल रहा था। रात तकरीबन 10:30 बजे गाने के बीच अचानक दर्शक शोर करने लगे और आगे बढ़ने लगे। कई लोग कुर्सियां भी तोड़ने लगे। इस पर पुलिस को डंडा उठाकर धमकी देना पड़ा। पुलिस ने मोर्चा संभाला तो भीड़ नियंत्रित हुई और विवाद की स्थिति खत्म हो गई। हालांकि इस बीच मारपीट की बात सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि उत्साहित दर्शकों ने उत्साह में आकर शोर शराबा करते हुए कुर्सियों को तोड़ना शुरू कर दिया था, जिस पर पुलिस को आगे आना पड़ा। समाचार 388 Share