खेत में सो रहे किसान को पुरानी रंजिश में लाठी से पीट-पीटकर उतारा मौत घाट

बांदा जिले में खेत में बने ट्यूबवेल के बाहर छप्पर डालकर सो रहे 70 वर्षीय किसान की लाठियों से पीटकर हत्या कर दी गई। सूचना पर कालिंजर थाना पुलिस समेत एएसपी और सीओ ने मौका मुआयना किया। बेटे ने एक युवक के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कालिंजर थाना क्षेत्र के छतैनी गांव निवासी किसान रघुनंदन (70) अपने खेत में बने ट्यूबवेल के बोर वाले कमरे के बाहर छप्पर डालकर चारपाई में सो रहे थे। बुधवार की रात किसी ने लाठियों से पीटकर हत्या कर दी। गुरुवार सुबह रघुनंदन के दामाद राममिलन सबसे पहले खेत पहुंचे और शव देखकर पुलिस व परिजनों को सूचना दी।

मौके पर एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र व सीओ नरैनी अंबुजा त्रिवेदी भी पहुंची। डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम से जांच कराई गई। डॉग स्क्वायड घटना से करीब 500 मीटर की दूरी पर यादवों के पुरवा में एक मकान के पास से टहल कर वापस लौटा। पुलिस को आशंका है कि आरोपी इसी तरफ आए होंगे।

नहीं बता सका कि किस तरह की रंजिश थी…

इसके आधार पर रघुनंदन के छोटे पुत्र सुशील ने यादव का पुरवा निवासी लवलेश यादव के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।  हत्या की वजह रंजिश को बताया है, लेकिन यह नहीं बता सका कि किस तरह की रंजिश थी। मृतक किसान रघुनंदन के मझले पुत्र दिव्यांग सुरेंद्र पाल ने बताया कि रात साढ़े आठ बजे उसकी मां सुशीला पिता को खाना देने गई थी।

आरोपी गांव में हुई एक हत्या में नामजद हुआ था…

तब तक सब ठीक था। कालिंजर इंस्पेक्टर ऋषिदेव सिंह का कहना है कि शराब के नशे में आरोपी ने घटना को अंजाम दिया जाना प्रतीत हो रहा है। आरोपी करीब दो साल पहले गांव में हुई एक हत्या में नामजद हुआ था। फिलहाल रंजिश किस बात की थी यह अभी पता नहीं चल सका है।

इतना मारा कि टूट गई खून से सनी लाठी…

पुलिस को घटनास्थल पर खून से सनी एक टूटी लाठी और दूसरी समूची लाठी मिली है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्यारे एक नहीं बल्कि दो थे। उनका इरादा ही रघुनंदन को जान से मारना था। तभी तो इस कदर उस पर लाठियां बरसाई कि एक लाठी टूट ही गई।

पुलिस नशेबाजी का भी विवाद मान रही है …

वहीं, जबकि दूसरी लाठी पर भी खून लगा मिला।  रघुनंदन की चारपाई भी चकनाचूर हो गई। शव के पास ही शराब की बोतल भी मिली है। लिहाजा पुलिस नशेबाजी का भी विवाद मान रही है। रघुनंदन के तीन पुत्र और चार पुत्रियां हैं। बड़ा पुत्र रामबरन अपनी पत्नी वंदना के साथ गाजियाबाद में रहकर मजदूरी करता है।

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनवाया था मकान…

घर में दो पुत्र दिव्यांग सुरेंद्र पाल व सुशील हैं। पत्नी सुशीला भी रहतीं हैं। मझले पुत्र सुरेंद्र पाल ने बताया कि उनके पिता के पास 40 बीघा जमीन है। इसमें छह बीघा जमीन मां के नाम है। एक मकान गांव के अंदर है और दूसरा मकान घर से 100 मीटर की दूरी पर खेत के पास प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनवाया था।

25 दिन पहले ही मिली थी 40 हजार रुपये की किश्त…

खेत में ट्यूबवेल भी बना है। उसी ट्यूबवेल के बाहर छप्पर डालकर रघुनंदन रहता था। पुत्र ने यह भी बताया कि अभी 25 दिन पहले कॉलोनी बनवाने के लिए 40 हजार रुपये की किश्त भी उन्हें मिली थी। हो सकता हैं कि इन रुपयों को लेकर भी कोई विवाद रहा हो।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000