पति से कहासुनी के बाद,फंदे पर लटकता मिला महिला का शव

प्रतापगढ़। सन्दिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव घर के अंदर फंदे पर झूलता मिला। घर के लोग सुबह ही खेतों में काम करने के लिए चले गए थे। वापस लौट कर देखा तो अवाक रह गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मानिकपुर के ऐठू खास निवासी संदीप निर्मल पुत्र श्यामलाल की शादी 2016 में रंजना देवी (28) पुत्री राम अवध निवासी किंधौली संग्रामगढ़ के साथ हुई थी। रंजना का शुक्रवार दिन में लगभग नौ बजे घर के अंदर पंखे पर संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर झूलती मिली। परिजन उसे उतारकर सीएचसी कुण्डा ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

चर्चा रही कि गुरुवार को पति-पत्नी के बीच में कुछ कहा सुनी हुई थी। जिसके कारण दोनों पक्षों को थाने पर बुलाकर समझौता भी कराया गया था। ग्रामीणों की माने तो संदीप पिछले कुछ माह से मानसिक रूप से परेशान रहा करता था। संदीप के पांच और तीन वर्ष के दो बेटे हैं। घटना की सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालवालों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा  शुरू कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एएसपी पश्चिमी संजय राय ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और कार्रवाई का भरोसा दिया। एसओ जयचंद भारती ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है,जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000