साहब उसका एनकाउंटर कर दीजिए, लखनऊ जमीनी विवाद में ट्रिपल मर्डर के बाद घरवालों ने लगाई गुहार

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में पारिवारिक विवाद में तीन लोगों की हत्या कर दी गई। हत्यारे ने 15 साल के किशोर को भी नहीं बख्शा। मलिहाबाद के मोहम्मदनगर- रहमतनगर गांव में जमीन विवाद में हत्या का मामला सामने आया है। जमीन को लेकर पारिवारिक विवाद में तीन लोगों को गोली मार दी गई। हिस्ट्रीशीटर लल्लन उर्फ सिराज और उसके बेटे फराज ने व्यापारी फरीद के घर में घुसकर उनकी पत्नी, बेटे और चचेरे भाई पर गोलियां बरसा दी। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद लल्लन, फराज, ड्राइवर अशरफी और फुरकान भाग निकले। देर शाम पुलिस ने अशरफी को गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त कार और लाइसेंसी रायफल भी बरामद कर ली गई है। परिवारा के तीन लोगों की हत्या के आरोपित सिराज का खौफ परिवार पर छाया हुआ है।

बहन नज्मी ने पुलिस अधिकारियों से मांग की कि उसका एनकाउंटर कर दीजिए। पीड़ित परिवार का कहना है कि पुलिस अरेस्ट करेगी तो वह जेल से छूट जाएगा। जेल से बाहर आ गया तो एक-एक कर हम सबको मार डालेगा। नज्मी ने कहा कि मैं उसे बखूबी जानती हूं। उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई। हत्यारों ने फरीद के सामने ही मौत का खेल खेला। उनके मासूम बेटे और पत्नी को गोली मार दी। पत्नी और बेटे का शव देखकर वे गश खाकर गिर गए। परिवार के लोगों और करीबियों ने उन्हें संभाला। डॉक्टर को बुलाकर उनका इलाज कराया गया। मां- बेटे की हत्या से गांव के लोगों में खासा रोष व्याप्त है। पुलिस और प्रशासन के तमाम अधिकारी गांव में पहुंचे हैं।

जमीन विवाद में हुई हत्या…

लखनऊ के मलिहाबाद थाना इलाके में शुक्रवार को संपत्ति विवाद को लेकर एक महिला और उसके 15 वर्षीय बेटे समेत तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। पुलिस कमिश्नर एसबी शिरोडकर ने बताया कि मलिहाबाद थाना क्षेत्र के मोहम्मद नगर इलाके में रिश्तेदारों के बीच संपत्ति विवाद था। एक पक्ष के कुछ लोगों ने एक महिला और उसके 15 वर्षीय बेटे सहित तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। उन्‍होंने बताया कि मृतकों की पहचान फरहीन खान (40), उसके बेटे हंजला (15) और हंजला के चाचा मुनीर अहमद उर्फ ताज (50) के रूप में की गयी। घटना में दो अन्य लोग घायल हो गये।

कमिश्नर ने बताया कि मामले के आरोपी मृतक के करीबी रिश्तेदार हैं। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई राइफल बरामद कर ली है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। उन्‍होंने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार परिवार में लंबे समय से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। परिवार ने विवादित भूमि की माप के लिए लेखपाल को बुलाया था, लेकिन उनके बीच कुछ विवाद हो गया, जो अंततः घटना का कारण बना।

घटना का सीसीटीवी फुटेज आया…

हत्या की घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें देखा जा रहा कि परिवार पर एसयूवी से आए लोग गोलियां बरसा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती विवाद के बाद आरोपी एसयूवी में असलहे लेकर पीड़ितों के घर पहुंचे और गोलियां चला दीं। पीड़ितों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मलिहाबाद थाने में मुख्य आरोपी सिराज अहमद समेत चार के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस आयुक्‍त ने बताया कि मामले की जांच करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए कई पुलिस टीम गठित की गई हैं।

क्या है पूरी घटना…

हत्या की घटना को जिस जमीन के लिए अंजाम दिया गया, उसके बंटवारे के बाद एसडीएम कोर्ट से 2013 में निर्णय आया था। उसके बाद अपर आयुक्त प्रशासन की अदालत में सुनवाई चल रही थी। डीसीपी पश्चिम राहुल राज के मुताबिक, फरीद के दो रेस्टोरेंट हैं। वह प्रॉपर्टी का काम करते हैं। लल्लन रिश्ते में फरीद का चाचा है। मोहम्मद नगर के पास ही मीठे नगर में करीब पौने तीन बीघा जमीन है। इस जमीन को लेकर दुबग्गा के रहने वाले लल्लन और तैयब में मुकदमा चल रहा था। तैयब लंदन में रहते हैं। तैयब ने चचेरे भाई सलमान को जमीन की पावर ऑफ अटॉर्नी दे रखी है। खरीद जमीन के सह खातेदार हैं। शुक्रवार करीब 3:45 बजे लेखपाल पैमाइश के लिए पहुंचे थे।

इस बीच सलमान और लल्लन में विवाद शुरू हो गया। फरीद भी वहां पहुंच गए और उनसे भी विवाद हो गया। इसके बाद फरीद वापस घर आ गए। आधे घंटे बाद लल्लन, फराज, अशरफी और फुरकान फरीद के घर पहुंचे। फरीद से नोक-झोंक शुरू हुई तो उनके चचेरे भाई ताज उर्फ मुनीर खान और पत्नी फरहीन भी घर से बाहर आ गए। इस बीच लल्लन ने फरहीन को राइफल से गोली मार दी। 15 वर्षीय बेटा हंसला खान दौड़ा तो लल्लन ने राइफल फराज से छीन ली और हंसला और ताज को गोली मार दी। तीनों को सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     खटिया पर सो रहा था मासूम, मां ने केबल से घोंट दिया गला, खुद भी पिया जहर… अब मिली ये सजा     |     फेमस यूट्यूबर जावेद हुसैन की कार से कुचलकर मासूम बच्ची हुई मौत, परिजनों ने जमकर किया हंगामा     |     रील के चक्कर में गई जान: चलते ऑटो से सिर निकालकर वीडियो बनाने लगा युवक, खंभे से टकराया… मौत     |     वकील का घर के अंदर बेड पर मिला जला हुआ शव, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका     |     फर्जी जज का फर्जी कोर्ट, अरबों की जमीन के फेक ऑर्डर, असली अदालत के सामने ठगी का खेल, हैरान कर देगी कहानी     |     बाल नोंचा, थप्पड़ बरसाए, स्कूल में हैवान बन गया टीचर, सीसीटीवी में हुआ कैद     |     रील्स बनाते-बनाते हुआ प्यार, 3 बच्चों की मां 2 बच्चों के पिता संग फरार, तलाश में जुटी पुलिस     |     देवप्रयाग में पलटा आर्मी का ट्रक, हादसे में 1 जवान की हुई मौत     |     बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में सरगना और शूटर के बीच अहम भूमिका निभाने वाला व्यक्ति गिरफ्तार     |     5 दिन से लापता 11 साल के बच्चे का गन्ने के खेत में मिला शव, खेलते-खेलते हुआ था गायब     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000