प्रयागराज कमिश्नर का बड़ा एक्शन,कुख्यात माफिया अतीक अहमद का मन्नत अब नहीं रहा जन्नत,ग्रेटर नोएडा में अतीक का घर कुर्क

गौतमबुद्ध नगर।लंबी जद्दोजहद के बाद आखिरकार शनिवार को कुख्यात माफिया अतीक अहमद का ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-36 स्थित ए-107 मकान को गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क कर दिया। प्रयागराज कमिश्नरेट ने यह एक्शन लिया है। इसको लेकर ऑर्डर पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा ने दिया। ग्रेटर नोएडा स्थित तीन मंजिला इस मकान की बाजारी कीमत पांच करोड़ से अधिक आंकी गई। अब प्रयागराज कमिश्नरेट पुलिस ने नोएडा पुलिस के साथ डुगडुगी बजाकर मकान कुर्क किया।

प्रयागराज पुलिस कई बार ग्रेटर नोएडा में आकर जांच की थी। इसके बाद ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण और प्रशासन से रिपोर्ट मांगी गई। व्रिक्रेता, गवाहों से दस्तावेज, बैंक खातों की डिटेल ली गई। यह मकान अतीक अहमद के नाम है। मकान खरीदने के लिए किन-किन खातों से रुपए ट्रांसफर हुए। कई ऐसे एकाउंट सामने आए, जिनसे रुपए ट्रांसफर हुए। अंत में ग्रेटर नोएडा का अतीक का मन्नत नाम यह मकान कुर्क कर लिया।

100 से अधिक आपराधिक मामलों में नामित माफिया अतीक अहमद और उसका भाई माफिया‌ अशरफ की पिछले साल ही 15 अप्रैल को दो लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। दोनों पुलिस घेरे में थे और पुलिस क्राइम सीन के रिक्रिएशन के बाद सरकारी अस्पताल ले जा रही थी, जहां दोनों भाई को सिर में पॉइंट ब्लैंक रेंज से गोली मारी गई थी।इस मामले की वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आई थी, जिसमें अतीक को सड़क पर तड़पते देखा गया था।

माफिया अतीक अहमद 2005 में बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड और 2023 फरवरी में हुए उमेश पाल हत्याकांड में भी आरोपी था।अतीक बेटे असद अहमद को 13 अप्रैल को झांसी में एक मुठभेड़ के दौरान मार दिया गया था, जब कथित तौर पर वे भागने की कोशिश कर रहे थे।असद के साथ गुलाम भी था, ये दोनों प्रयागराज में उमेश पाल की हत्या के मामले में संदिग्ध थे।अधिकारियों ने उन्हें पकड़ने के लिए प्रत्येक को पांच लाख का इनाम रखा था।शाइस्ता परवीन की पुलिस को तलाश है और वह अभी भी फरार है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000