मृतक बदमाश विनय वर्मा ..... उत्तरप्रदेशमेरठ दरोगा मुनेश सिंह को गोली मारने वाला बदमाश विनय वर्मा एनकाउंटर में मारा गया By Ramesh Tiwari Rajdar Last updated Feb 8, 2024 167 मेरठ के कंकरखेड़ा में 11 दिन पहले चौकी इंचार्ज मुन्नेश सिंह कसाना को गोली मारने वाले एक बदमाश को शनिवार देर शाम पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया। मुठभेड़ में मारे गए बदमाश का नाम विनय वर्मा बताया गया है। बताया गया कि पुलिस और बदमाशों के बीच करीब एक घंटे तक मुठभेड़ चली। वहीं, मुठभेड़ में एक सिपाही सुमित चपराणा भी घायल हो गए। उधर, पुलिस मृतक बदमाश के अन्य साथियों की तलाश के लिए दबिश भी दे रही है। पुलिस के अनुसार, बदमाश विनय वर्मा पर पुलिस ने दो दिन पूर्व ही 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। विनय वर्मा पर गैंगस्टर एक्ट में कंकरखेड़ा थाने का वांछित था। बताया गया कि मृतक विनय वर्मा उर्फ शिवम वर्मा मूल रूप से कंकरखेड़ा के मेहंदी मोहल्ले का रहने वाला था। उसकी मां का तलाक हो चुका है। वो अपने तीन बेटों के साथ पल्लवपुरम के एस पॉकेट में एक मकान में किराए पर काफी दिनों से रहती है। मृतक बदमाश दूसरे नंबर का था। जो 2017 में कंकरखेडा थाने से रंगदारी व अपहरण के मामले में जेल गया था। 23 जनवरी की रात बुलंदशहर के खुर्जा निवासी मोहर सिंह किराए पर सोनू सैनी की सेंट्रो कार से शादी समारोह में आए थे। सोनू गाड़ी में सो रहा था, इसी बीच तीन बदमाशों ने उसे गन प्वाइंट पर लेकर गाड़ी लूट ली थी। सूचना पर चौकी प्रभारी मुन्नेश सिंह कसाना, दरोगा सुनील कुमार, हेड कांस्टेबल परवेंद्र मलिक, सचिन खैवाल और कांस्टेबल रविंद्र ने गाड़ी में लगे जीपीएस के आधार पर बदमाशों का पीछा करना शुरू किया था। बदमाश कई घंटे तक शहर में घूमने के बाद सुबह साढ़े तीन बजे श्रद्धापुरी फेस टू के पीछे लाला मोहम्मदपुर नाले पर पहुंच गए थे। पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी करते हुए एक को पकड़ लिया था। जिस पर उसके साथियों ने चौकी इंचार्ज मुन्नेश सिंह को सीने में गोली मार दी थी। बदमाश फरार हो गए थे। चौकी इंचार्ज को कई दिन बाद गाजियाबाद के अस्पताल से छुट्टी मिली थी। पुलिस तब से ही बदमाशों की तलाश में जुटी थी। समाचार 167 Share