औरंगजेब ने मंदिर तोड़कर बनवाई थी मस्जिद.... उत्तरप्रदेशमथुरा मथुरा में औरंगजेब ने मंदिर तोड़कर बनवाई थी मस्जिद, आगरा के पुरातत्व विभाग ने दी जानकारी By Ramesh Tiwari Rajdar Last updated Feb 8, 2024 467 मथुरा। ज़ालिम मुगल शासक औरंगजेब ने मथुरा में केशव देव का मंदिर तोड़कर मस्जिद का निर्माण कराया था।श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह मामले में आगरा स्थित पुरातत्व विभाग कार्यालय की तरफ से मुहैया कराए अभिलेख में यह जानकारी दी गई है। अभिलेख के मुताबिक अंग्रेजों के शासन के दौरान 1920 में इलाहाबाद से प्रकाशित गजट में यूपी के विभिन्न जिलों के 39 स्मारकों की सूची है, जिसमें 37 नंबर पर कटरा केशवदेव भूमि पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि का उल्लेख है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि यह अभिलेख सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया जाएगा। मैनपुरी के अजय प्रताप सिंह ने मंदिर के बारे में सूचना के अधिकार के तहत यह जानकारी मांगी थी। समाचार 467 Share