पेट दर्द से परेशान मजदूर ने फंदा लगाकर दी जान.... उत्तरप्रदेशहरदोई पेट दर्द से परेशान मजदूर ने फांसी का फंदा लगाकर दी जान By Ramesh Tiwari Rajdar Last updated Feb 5, 2024 165 उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के बेनीगंज में पेट दर्द से परेशान बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के महदौरा निवासी एक मजदूर ने फंदा लगाकर जान दे दी। उसका शव गांव के बाहर एक पेड़ पर फंदे से लटका मिला। महदौरा निवासी रिंकू (32) मजदूरी करते थे। पत्नी गीता के मुताबिक रविवार की रात लगभग दो बजे घर से पति लघुशंका जाने की बात कहकर निकले थे। इसके बाद वापस नहीं लौटे। सोमवार सुबह लगभग पांच बजे गांव में निकले ग्रामीणों ने रिंकू का शव चिलबिल के पेड़ पर पत्नी की साड़ी के फंदे से लटका देखा।ग्रामीणों ने इसकी जानकारी परिजनों काे दी। परिजनों ने घटना के बारे में पुलिस को अवगत कराया। कोतवाल उमाकांत दीपक और प्रतापनगर चौकी प्रभारी नीरज कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिवार में पत्नी, दो पुत्र और दाे पुत्रियां हैं। परिजनों का कहना है कि रिंकू पेट दर्द से परेशान थे। अपराध 165 Share