प्रेमिका को ब्‍लैकमेल करने के लिए चिपकाए अश्‍लील पोस्‍टर, रची अपहरण की झूठी कहानी, नहीं बनी बात तो थाने में किया सरेंडर

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में प्रेमिका की शादी कहीं दूसरी जगह तय होने के बाद प्रेमी ने उसके आपत्तिजनक पोस्टर को गांव भर में फैला दिया। इतना ही नहीं खुद के अपहरण की झूठी कहानी भी रच दी। यह सब करके भी जब बात नहीं बनी तो प्रेमी ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल युवती के घरवालों की तहरीर पर युवक को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। रेवतीपुर थाना क्षेत्र के भिटुका (नवली) का रहने वाला अमित कुमार यादव, गहमर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती के सम्पर्क में आया था। दोनों की मुलाकात लखनऊ में हुई थी। पुलिस के मुताबिक अमित उस युवती से प्यार करने लगा और युवती पर शादी का दबाव बनाने लगा। परिजन को जब इसकी जानकारी हुई तो युवती की शादी दूसरी जगह तय दी।

आरोप है कि शादी को प्रभावित करने के लिए अमित ने 8 जनवरी को एक आपत्तिजनक पोस्टर गांव में फैलाया। इसके बाद वह 19 जनवरी को अपना मोबाइल गाड़ी में छोडकर गाड़ी को युवती के गांव में खड़ी करके खुद कहीं लापता हो गया। 20 जनवरी को मगरखाई रेलवे पुलिया के पास उसकी कार बरामद हुई। इसके बाद अमित के पिता राम इकबाल यादव ने युवती समेत उसके परिजन पर अपने बेटे को गायब करने के साथ ही मर्डर की आशंका जताते हुए FIR दर्ज करा दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई। इस दौरान 3 फरवरी को अमित खुद पुलिस पिकेट बारा के पास आया और पूरी कहानी बताते हुए सरेंडर कर दिया।

अमित के अनुसार वह गाड़ी युवती के गांव के पास खड़ी करके बनारस, दिल्ली, पटना सहित अन्य जगहों पर घूम रहा था, लेकिन, जब उसका यह प्रयास भी सफल नहीं हुआ तो उसने सरेंडर कर दिया। पुलिस की पूछताछ में अमित ने बताया कि वह युवती से प्यार करता था। उससे शादी करना चाहता था, लेकिन युवती के घर वाले नहीं माने तो उसने अपने अपहरण की झूठी कहानी रची। इस संबंध में कोतवाल अशोक मिश्रा ने बताया कि युवती से शादी करने के लिए अमित यादव ने अपने अपहरण की झूठी कहानी रची थी। युवती के तहरीर पर आरोपी अमित यादव पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000