शादी समारोह में शामिल युवकों ने जमकर मचाया हंगामा,बीच बचाव में महिलाओं को भी आई गंभीर चोटे

उत्तरप्रदेश के लखनऊ में एक शादी समारोह की घटना सामने आयी है, जिसमें डीजे डांस को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ, विवाद इतना बढ़ गया कि हॉल के भीतर ही दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे को कुर्सियां उठा -उठाकर मारा। ये पूरी घटना कैमरे में कैद हो चुकी है और सोशल मीडिया पर भी ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि लोग एक-दूसरे को कुर्सियां उठाकर मार रहें हैं। ये घटना लखनऊ के अमीनाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आनेवाले गूंगे नवाब पार्क के सामने स्थित बुद्धलाल बदलू प्रसाद धर्मशाला में आयोजित शादी का है।

ये वीडियो 9 फरवरी की रात का है, जब समारोह में लोग डीजे की धुन पर डांस कर रहें थे , इस दौरान विवाद हो गया और मौजूद लोगों ने एक -दूसरे पर कुर्सियां बरसानी शुरू कर दी। इस घटना में 3 लोग घायल हो गए हैं। दरअसल समारोह चल रहा था और डांस करते समय कुछ लोगों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते समारोह में मौजूद लोग भी इसमें शामिल हो गए और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुईं। हॉल में देखा जा सकता हैं कि मेहमानों के लिए रखी गई लाल रंगो की प्लास्टिक की कुर्सियों से लोग एक-दूसरे को मार रहें हैं। वीडियो में महिलाएं भी एक -दूसरे को कुर्सियां मारते हुए दिखाई दे रहीं हैं।

 मौक़े पर पहुंची पुलिस…

मारपीट होने की सुचना मिलने पर पुलिस मौक़े पर पहुंची।  पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया और उन्हें पुलिस थाने ले गई। बताया जा रहा है कि इस मामले में अब तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस इस मामले में आगे जांच कर रहीं है।

मारपीट में महिलाएं और अन्य लोग घायल…

 इस पूरी घटना में तीन लोगों को चोटें आयी हैं। घायलों में एक महिला है और इसके साथ ही दो लोगों के घायल होने की ख़बर हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     आर्य समाज चौक प्रतापगढ़ की संस्था में पूर्व पदाधिकारियों पर अदालत के आदेश से लाखों रूपये की वित्तीय हेराफेरीऔर घपले-घोटाले करने के विरुद्ध कोतवाली नगर में दर्ज हुई है, गंभीर धाराओं में रिपोर्ट     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000