डीएम ने मीटिंग में बीडीओ को मारा पेपरवेट तो बीडीओ ने चलाया जूता,सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा मामला

आगरा। भारत में जिले का सर्वोच्च अधिकारी जिलाधिकारी होता है। डीएम के आदेश के बिना जिला में पत्ता भी नहीं हिलता है,लेकिन उत्तर प्रदेश के आगरा में डीएम के साथ कुछ ऐसा हो गया कि सभी हैरान रह गए। यहां डीएम और एक बीडीओ के बीच जूतमपैजार का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि एक मीटिंग के दौरान गुस्सा होकर पहले डीएम ने बीडीओ को पेपरवेट फेंककर मारा। इसके बाद गुस्से में बीडीओ ने डीएम पर जूतों की बरसात कर दी।

कांग्रेस ने सरकार पर बोला हमला…

इस मामले को लेकर यूपी कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर सरकार पर हमला भी बोला है। कांग्रेस ने लिखा कि आगरा में डीएम साहब और बीडीओ साहब के बीच जूतमपैजार का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि किसी बात पर बिगड़े डीएम साहब ने बीडीओ साहब को पेपरवेट फेंक कर मारा। बदले में बीडीओ साहब ने डीएम साहब को जूते से पीट दिया। ऐसी परिस्थितियां देश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री के उत्तर प्रदेश के अलावा और कहां देखने को मिल सकती हैं।जहां की नौकरशाही ही जूतमपैजार में व्यस्त रहे, वहां की जनता का क्या हाल होगा।

बरहाल इस पूरे मामले की सच्चाई क्या है, यह कोई बताने को तैयार नहीं है। डीएम की ओर से बीडीओ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। बीडीओ अनिरुद्ध सिंह चौहान के इस आचरण पर थाना रकाबगंज में केस दर्ज कराया गया है। सहायक विकास अधिकारी पंचायत पंकज कुमार की तहरीर पर आरोपी बीडीओ पर धारा 323, 504, 506 और 332 के तहत केस दर्ज किया गया है।

डीएम की तरफ से दर्ज कराई गई शिकायत…

डीएम की तरफ से दर्ज कराई गई एफआईआर में बताया गया है कि समीक्षा बैठक शालीनता से चल रही थी।जिलाऐ ने बरौली अहीर की समीक्षा करते हुए धीमी विकास गति पर बीडीओ अनिरुद्ध सिंह से जानकारी चाही तो वह उत्तेजित हो गए। उन्होंने अभद्र भाषा का प्रयोग किया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट का भी प्रयास किया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ में भीषण हादसा: सफाईकर्मियों से भरी पिकअप पलटी, 17 घायल, 8 की हालत गंभीर     |     यूपी विस उपचुनाव: फूलपुर पर क्यों अटकी कांग्रेस की सूई, प्रियंका की क्या बात मानेंगे अखिलेश     |     कभी गाड़ी पलटी गई, तो कभी बाइक, असद अहमद से लेकर विकास दुबे तक चर्चित एनकाउंटर पर एक नजर     |     अमेरिका का दावा, पूर्व रॉ अधिकारी ने रची सिख अलगाववादी पन्नू की हत्या की साजिश     |     ईरान की फायजा ने मुरादाबाद के दिवाकर से किया प्रेम विवाह, फायजा को भारत छोड़ने की धमकी, दोनों को जान का खतरा     |     यूपी रोडवेज बस चालकों को दिवाली तोहफा, नई वर्दी में नजर आएंगे ड्राइवर और कंडक्‍टर     |     पूर्व सभासद की नातिन का अपहरण, सिर कूचकर और गला काटकर हत्या     |     सवारियों से भरी बस शारदा नदी में गिरी, दो लोगों की मौके पर मौत, 22 घायल     |     प्रतापगढ़:पेट्रोल पंप के पास खड़ी एंबुलेंस में आग लगने के बाद फटा सिलिंडर, एक घायल     |     दिल्ली की कच्ची कॉलोनियां कितनी पक्की, बिजली मीटर को लेकर सीएम आतिशी के ऐलान का क्या हैं मायने     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000