प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने की थी पति की हत्या, पुलिस ने पत्नी सहित तीन लोगों को किया गिरफ्तार

सुलतानपुर। जिले में दो दिन से रिश्तों को शर्मसार करने वाली खबर सामने आ रही है। गोसाईगंज थाना क्षेत्र में बीते रविवार को मिली युवक की लाश मामले में पुलिस ने चौकाने वाला खुलासा किया है। पत्नी ने अपने प्रेमी और उसके साथी के साथ मिलकर पति की हत्या कर शव फेंक दिया था। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। गोसाईगंज थाना क्षेत्र के गोसाई का पुरवा के समीप बीते चार फरवरी की सुबह शौच गए ग्रामीणों को एक युवक का शव दिखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव का शिनाख्त कराया तो शव उसकी पहचान द्वारिकागंज चौकी के महमूदपुर गांव निवासी कुलदीप कुमार (35) पुत्र राम करन के रूप में हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले तो पुलिस ने मृतक के पत्नी की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज किया था। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस सर्विलांश टीम के साथ मामले की छानबीन शुरू की। इसी बीच सर्विलांश टीम को एक नंबर से मृतक कुलदीप की पत्नी पूजा के पास कई बार फोन के रिकार्ड मिले। पुलिस ने गहनता से जांच पड़ताल किया तो एक-एक तार जुड़ते गए। 

कुलदीप के सिर पर वार कर की गई थी हत्या… 

सीओ जयसिंहपुर प्रशांत सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी पूजा से फोन पर लगातार बात करने वाले हरीश निवासी पंडित का पुरवा नानेमऊ थाना मोतिगरपुर को पुलिस ने उठाया और पूछताछ की। सख्ती से पूछताछ में वह टूट गया। हरीश ने पुलिस को बताया कि पूजा के कहने पर अपने मित्र आनंद उर्फ प्रिंस निवासी दुल्लापुर थाना दोस्तपुर के साथ मिलकर कुलदीप की हत्या उसके घर पर कर दी थी। अंधेरा होने पर उसके शव को बाइक के साथ गोसाई के पुरवा गांव के समीप छोड़ आए थे। मृतक कुलदीप स्थानीय स्तर पर टेंट आदि में लाइट (लाइनमैन) का काम करता था। इसलिए उसके शरीर पर विद्युत झालर लपेटकर फेंक दिया था, जिससे लगे कि मौत किसी दुर्घटना में हुई है। 

आलाकत्ल के साथ पत्नी सहित तीन गिरफ्तार…

सीओ ने बताया कि कुलदीप की पत्नी पूजा और हरीश को द्वारिकागंज रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार किया गया। जबकि, आनंद को घटनास्थल से 100 मीटर दूर गन्ने के खेत से शुक्रवार की रात दो बजे गिरफ्तार किया गया। हरीश के पास से आलाकत्ल एक पाइपनुमा, एक मोबाइल व पांच सौ रुपये नगद मिला है। तीनों आरोपियों को न्यायालय के जरिए जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में गोसाईगंज थाना प्रभारी धीरज कुमार, दरोगा कन्हैया पांडेय, अमित सिंह आदि रहे। 

अनाथ हुए दो बच्चे… 

कुलदीप बचपन से ही ननिहाल में रहता था। मजदूरी कर अपने सात वर्षीय पुत्र रियांश, पांच वर्षीय पुत्र प्रियांश व पत्नी का भरण पोषण करता था। पिता की हत्या और मां के जेल चले जाने से बच्चे अनाथ हो गए हैं। 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     85 करोड़ WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी सौगात, अब ऐप से ही भरे जा सकेंगे बिजली-पानी समेत 30 तरह के बिल      |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000