छात्रा से छेड़खानी कर धारदार हथियार से किया सिर पर वार छात्रा को धमकी देकर मनचले घटनास्थल से भागे

लखनऊ, काकोरी। पारा थानाक्षेत्र अन्तर्गत मायापुरम की एक कॉलोनी में घर के बाहर खड़ी छात्रा से मनचलों ने छेड़खानी की। विरोध करने पर मनचलों ने धारदार हथियार से उसके सिर पर वार कर दिया। इसके बाद आरोपी छात्रा को धमकी देते हुए घटनास्थल से भाग निकले। हालांकि, देर रात पुलिस ने मनचलों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पारा प्रभारी निरीक्षक बृजेश वर्मा के मुताबिक, क्षेत्र की रहने वाली युवती (25) बीए में पढ़ती है। सोमवार शाम वह घर के दरवाजे पर खड़ी थी। आरोप है कि उसे अकेला खड़ा देख आदर्श अपने कुछ साथियों को साथ उसके पास पहुंचा और उस अश्लील फब्तियां कसते हुए छेड़खानी करने लगा।

छात्रा के विरोध करने पर आरोपी अपशब्द कहने लगा। जब तक वह कुछ भांप पाती तब तक शोहदों ने उसके सिर पर धारदार हथियार से वार कर दिया। आरोप है कि चीख-पुकार सुनकर परिजन बचाने पहुंचे तब आरोपियों ने उनसे भी मारपीट की। हालांकि, पड़ोसियों की अपनी तरह आता देख शोहदे धमकी देते हुए घटनास्थल से भाग खड़े हुए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि छात्रा को मेडिकल कराया गया है। मेडिकल रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आरोपियों पर संसुगत धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000