निर्माणाधीन टोल प्लाजा में भिड़ी बस.... उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़ प्रतापगढ़: निर्माणाधीन टोल प्लाजा में भिड़ी यात्रियों से भरी बस, चार की हालत बेहद गंभीर By Ramesh Tiwari Rajdar Last updated Feb 14, 2024 379 प्रतापगढ़। जनपद बहराइच के कैसरगंज तहसील के बगड़वा बाजार से सोमवार की शाम 6 बजे 65 यात्री एक प्राइवेट बस से प्रयागराज संगम स्नान के लिए निकले थे। रास्ते में गोंडा जिले के करनैलगंज तहसील के थाना कटरा बाजार रायपुर टेढ़ी से 10 यात्री बस पर और बैठकर प्रयागराज के लिए निकले थे। रास्ते में मंगलवार की भोर में करीब 3.30 बजे छिड़ा बॉर्डर के पास स्थित एक ढाबे पर चाय पीने के बाद तेज रफ्तार बस कोहड़ौर नगर पंचायत के धरौली मधुपुर के पास टोल प्लाजा के पास भोर में सवा तीन बजे बस डिवाइडर से टकरा गई जिसमें दर्जन भर से अधिक यात्री घायल हो गए। घायलों में चार की हालत गंभीर बनी हुई है,उन्हें राजा प्रताप बहादुर अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को इलाज के लिए ले गई। शेष यात्रियों के लिए पुलिस ने एक टैंकर पानी भेज कर उन्हें वहीं पर रहने को कह दिया। यात्रियों में आक्रोश है की पुलिस प्रशासन की ओर से उन्हें कोई सहयोग नहीं मिला और न ही उन्हें साधन की कोई व्यवस्था की गई। समाचार 379 Share