पत्नी और बेटी का दोषी, जीना चाहता हूं, मां-बेटी की हत्या करने वाले पति का सुसाइड नोट आया सामने

उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक दर्दनाक घटना सामने आई थी। रविवार देर रात सिरफिरे पति ने अपनी पत्नी और पांच वर्षीय बेटी की गला घोंट कर हत्या कर दी थी। इसके बाद उसने हाथ की नस काटकर सुसाइड करने की कोशिश की थी। सोमवार दोपहर पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची तो वहां का नजारा देखकर हैरान रह गई। हत्यारोपी पति शवों के बीच में बैठा हुआ था। पुलिस ने घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद किया है। पुलिस का मानना है कि हत्यारोपी ने आत्महत्या करने की कोशिश से पहले सुसाइड नोट लिखा था। उसने लिखा है कि अपनी पत्नी और बेटी का दोषी हूं।

चकेरी थाना क्षेत्र स्थित सनीगंवा कांशीराम कॉलोनी में रहने वाले अर्जुन जायसवाल (40) की परचून की दुकान हैं। परिवार में पत्नी निशा (35) और बेटी आशनी (05) थी। जानकारी के मुताबिक, अर्जुन रविवार रात 11 बजे घर पहुंचा था। इसके बाद सोमवार दोपहर तक अर्जुन के घर का दरवाजा नहीं खुला। पड़ोसियों ने दरवाजा भी खटखटाया, लेकिन किसी तरह की अंदर से आहट नहीं मिली। किसी अनहोनी की आशंका के चलते पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो चारों तरफ खून फैला हुआ था। पत्नी और बेटी की लाश पड़ी हुई थी। इस खौफनाक मंजर को देखकर पुलिस कर्मी भी हैरान रह गए।

मजबूर होकर परिवार के साथ कर रहा हूं आत्महत्या…

पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने हत्यारोपी पति के पास से एक मार्मिक सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें लिखा है कि मैं जीना चाहता था, लेकिन कर्जदारों ने जीने नहीं दिया। कर्जा था, पर इतना भी नहीं कि मैं दे ना पाऊं, पर समय नहीं दिया। मैं मजबूर होकर परिवार के साथ आत्महत्या कर रहा हूं। इसमें किसी की गलती नहीं, सिर्फ वजह मैं हूं। सिर्फ मैं पत्नी और बेटी का दोषी हूं। भगवान सबको खुश रखे, अर्जुन जायसवाल। अर्जुन का सुसाइड नोट सोशल मीडिया पर भी वायरल है।

                                                                 सुसाइड नोट….

पुलिस इन बिंदुओं पर कर रही जांच…

चकेरी पुलिस मां-बेटी हत्याकांड की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कर रही है। मंगलवार को पुलिस ने मां-बेटी का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने अर्जुन के सुसाइड नोट को गंभीरता से लिया है। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि अर्जुन ने कर्ज क्यों लिया था। इसके साथ ही किससे और कितना कर्ज लिया गया। कर्जदार अर्जुन पर किस तरह का दबाव बना रहे थे, जिसकी वजह से अर्जुन को इतना बड़ा कदम उठाना पड़ा। उसने अपनी पत्नी और फूल जैसी बेटी को मौत के घाट उतार दिया। वहीं, अर्जुन का इलाज हैलट अस्पताल में चल रहा है। हत्यारोपी पति 14 घंटे तक पत्नी और बेटी के शव के पास बैठा रहा।

 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000