सिगरेट न पिलाने के विवाद में युवक की हुई थी हत्या,पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, बाल अपचारी समेत तीन गिरफ्तार

कानपुर देहात। अमराहट थाना क्षेत्र में करीब छह दिन पहले युवक की हत्या सिगरेट न पिलाने के उपजे विवाद को लेकर हुई थी। मामले में पुलिस ने बाल अपचारी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त एक पत्थर, बाइक व अन्य सामान भी बरामद कर लिया है। मूलरूप से जनपद औरैया के थाना फफूंद के गांव पाता व हाल पता ग्राम खोजाफूल थाना सिकंदरा निवासी इमरान (22) मामा के यहां खोजाफूल में रहकर सैलून की दुकान करता था। बीती 9 फरवरी को की रात वह घर से जाने के बाद देर रात तक घर नहीं लौटा था। दूसरे दिन शनिवार को उसका शव यमुना कैनाल में पड़ा मिला था। पास में ही खून से सना पत्थर पड़ा था।

सूचना पर एएसपी, सीओ, फॉरेंसिक टीम ने छानबीन कर साक्ष्य जुटाए थे। मामले में पुलिस ने मृतक के पिता मैनुद्दीन ने तहरीर देकर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एएसपी राजेश पांडेय ने बताया कि बुधवार को अमराहट थाना प्रभारी जीतमल ने मुखबिर से जानकारी के आधार पर उक्त मामले के आरोपी विनय बाबू उर्फ चड्ढा निवासी ग्राम करियापुर थाना अमराहट व मनीष सिंह राजपूत निवासी ग्राम करियापुर थाना अमराहट जनपद तथा एक बाल अपचारी को घटना में प्रयुक्त एक पत्थर, एक चोरी की बाइक व मृतक के मूल आधार कार्ड के साथ गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की पूछताछ में तीनों अभियुक्तों ने बताया कि वह लोग ग्राम खोजाफूल में 9 फरवरी की शाम करीब साढ़े आठ बजे फौजी की परचून दुकान पर सिगरेट पीने के लिए आए थे। वहीं पर मृतक खड़ा था। उन्होंने इमरान से सिगरेट पिलाने के लिए कहा, लेकिन उसने पैसे न होने की बात कही। नशे में होने के कारण अभियुक्त इमरान से गालीगलौज करने लगे। बाद में अभियुक्त उसे शराब पिलाने की बात कहकर बाइक से यमुना कैनाल नहर पंप के पास बनी पुलिया पर ले गए। वहां गालीगलौज के पर विनय बाबू उर्फ चड्ढा ने पास में पड़े एक बडे़ पत्थर से इमरान के सिर पर जोर से मार दिया। जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा। तब बारी बारी से तीनों ने मृतक के चेहरे पर पत्थर मार कर हत्या कर दी और उसके शव नहर में फेंक दिया। एएसपी ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000