जिलाधिकारी प्रतापगढ़ के आदेश की खुलेआम अवमानना हो रही है, 14 दिन पहले आदेश देने के बाद भी सदर तहसील में तैनात रहे एसडीएम सदर की कोर्ट के राजस्व अहलमद सुरेन्द्र पाण्डेय नहीं दे सके चार्ज

अदालतों की पत्रावलियां गायब हैं और पीठासीन अधिकारी मौन हैं, राजस्व परिषद् उत्तर प्रदेश और मंडलायुक्त सहित जिलाधिकारी अंजान बनकर तमाशा देख रहे हैं

एसडीएम सदर उदय भान सिंह का दावा कि उनके यहाँ जो पत्रावलियां गायब हैं, उसे जल्द खोज लिया जायेगा ! उनके तो कम पत्रावलियां गयाब हैं, सीआरओ कोर्ट से तो लगभग 1700 पत्रावलियां गायब हैं...
प्रतापगढ़ में तैनात गैर जिम्मेदार राजस्व अधिकारी अपने न्यायालयों की गायब पत्रावलियों को खोजने में असफल रहे…

 

प्रतापगढ़। जिलाधिकारी प्रतापगढ़ ने एसडीएम सदर की कोर्ट में तैनात राजस्व अहलमद सुरेन्द्र पाण्डेय का तवादला दिनांक- 02/02/2024 को रानीगंज किया गया। परन्तु आज 12 दिन हो गए जिलाधिकारी प्रतापगढ़ के आदेश का अनुपालन नहीं कराया गया। आखिर जब जिले के मुखिया जिलाधिकारी केआदेश का यह हाल है तो और की बात करना बेईमानी होगी। वैसे तो जिलाधिकारी प्रतापगढ़ द्वारा कुल चार कर्मचारियों का तवादला और एक कर्मचारी को अतिरिक्त चार्ज देने का आदेश किया गया। ताज्जुब की बात यह कि 14 दिन पहले आदेश देने के बाद भी सदर तहसील में तैनात रहे एसडीएम सदर की कोर्ट के राजस्व अहलमद सुरेन्द्र पाण्डेय द्वारा अभी तक योगदान आख्या प्रस्तुत नहीं की गई।

मुख्य राजस्व अधिकारी प्रतापगढ़ के रीडर अनुराग श्रीवास्तव सहायक वासिल वाकी नबीस (AWBN) तहसील पट्टी के रिक्त पद पर किया गया। मुख्य राजस्व अधिकारी प्रतापगढ़ के अहलमद रीडर सत्य प्रकाश को फौजदारी अहलमद न्यायालय उप जिलाधिकारी लालगंज के पद पर किया गया। एसडीएम सदर की कोर्ट में तैनात राजस्व अहलमद सुरेन्द्र पाण्डेय का तवादला सहायक वासिल वाकी नबीस (AWBN) तहसील रानीगंज के लिए किया गया। राम कुमार रावत फौजदारी अहलमद न्यायालय उप जिलाधिकारी सदर/वीआईपी लिपिक के कार्यों के साथ-साथ रीडर न्यायालय उप जिलाधिकारी सदर का भी कार्य देखेंगे। मितेश सिंह नवनियुक्त कनिष्ठ सहायक कलेक्ट्रेट प्रतापगढ़ से प्रतिलिपिक तहसील सदर सम्बद्ध राजस्व अहलमद न्यायालय उप जिलाधिकारी सदर के यहाँ तवादला किया गया।

इसमें दो तवादले जुआड़ से कराया गया। एक तवादला मुख्य राजस्व अधिकारी प्रतापगढ़ के रीडर अनुराग श्रीवास्तव एवं दूसरा तवादला मुख्य राजस्व अधिकारी प्रतापगढ़ के अहलमद रीडर सत्य प्रकाश को फौजदारी अहलमद न्यायालय उप जिलाधिकारी लालगंज के पद पर किया गया। सबसे खास तवादला एसडीएम सदर की कोर्ट में तैनात राजस्व अहलमद सुरेन्द्र पाण्डेय का रहा। जिसका अभी तक चार्ज नहीं बन सका। जबकि उपरोक्त कर्मचारीगण अपने नवीन तैनाती पटल पर तत्काल योगदान आख्या प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। ऐसा आदेश में ही वर्णित है। फिर भी एसडीएम सदर उदय भान सिंह अभी तक अपने यहाँ से राजस्व अहलमद सुरेन्द्र पाण्डेय को कार्यमुक्त न कर सके। इसके पीछे कारणों को जानने का प्रयास किया गया तो पता चला कि एसडीएम सदर की कोर्ट से सैकड़ों पत्रवाली गायब हैं, जिनके अभाव में चार्ज नहीं हो पा रहा है।

एसडीएम सदर उदय भान सिंह स्वयं ही गायब पत्रावालियों को खोजने के लिए उस शिक्षण संस्थान पहुँच गए जहाँ उनके प्राइवेट आदमी दुर्गेश सिंह पत्रावली को गोपनीय तरीके से ऑर्डर टाइप करने के लिए ले जाता है। यक्ष प्रश्न यह है कि आखिर एसडीएम सदर उदय भान सिंह के न्यायालय की पत्रावली कौन गायब किया है ? सूत्रों के अनुसार बहुत सी पत्रावली एसडीएम सदर उदय भान सिंह स्वयं बिना अभिलेख में चढ़ाये अपने साथ ले जाते हैं और उसकी वापसी भी कब होती है, यह तय नहीं होता ! सवाल यह है कि राजस्व अहलमद सुरेन्द्र पाण्डेय के तवादले के बाद क्या गायब पत्रावलियां मिल जायेंगी ? शायद नहीं ! क्योंकि मुख्य राजस्व अधिकारी प्रतापगढ़ के न्यायालय से लगभग 1700 पत्रावलियां गायब हुई और आज तक नहीं मिल सकी हैं।

जब ये पत्रावलियां मुख्य राजस्व अधिकारी प्रतापगढ़ के न्यायालय से गायब हुई तो अहमद के पद पर यही सुरेन्द्र पाण्डेय तैनात रहे। यदि वास्तव में न्यायालय से पत्रावलियां गायब हुई हैं तो यह बड़ा मामला है और इस मामले में अभी तक जिम्मेदार के खिलाफ एक अदद मुकदमा तक नहीं लिखाया गया और न ही विभागीय कार्यवाही करते हुए उस कर्मचारी और अधिकारी को सस्पेंड किया गया। राजस्व परिषद् उत्तर प्रदेश और जिलाधिकारी सहित मंडलायुक्त राजस्व के मुकदमें की समीक्षा करते हैं। यदि मुख्य राजस्व अधिकारी प्रतापगढ़ के न्यायालय से लगभग 1700 पत्रावलियां गायब हैं तो इसकी जानकारी क्या राजस्व परिषद् उत्तर प्रदेश और मंडलायुक्त सहित जिले के मुखिया जिलाधिकारी को नहीं है। यदि जानकारी है तो सारा सिस्टम इसका जिम्मेदार है और नहीं है तो सम्बन्धित न्यायालय का पीठासीन अधिकारी भी उतना जिम्मेदार है जितना पत्रवाली के रखरखाव के लिए न्यायालय में तैनात अहलमद है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000