हत्याकांड का मुख्य आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में किया घायल, संरक्षण देने वाले बहन, बहनोई भी हुए गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। बताते चलें कि थाना क्षेत्र के हाईवे पर स्थित किंग्स विला होटल में 31 जनवरी की देर रात्रि एक बारात आई थी। जिसमें दूल्हे के दोस्त मुजफ्फरनगर निवासी निखिल तिवारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी आयुष धामा था, जिसे थाना पुलिस ने गतदिवस पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल कर गिरफ्तार कर लिया था। इस हत्याकांड के सभी आरोपी जेल जा चुके हैं। मुख्य आरोपी थाना बिनौली जनपद बागपत निवासी आयुष धामा गोली मारकर फरारी के दौरान अपनी बहन के पास राजनगर एक्सटेंशन स्थित फ्लैट में रहने लगा था। जहां पर उसकी बहन, बहन के मंगेतर व बहनोई द्वारा उसकी आर्थिक सहायता की गयी तथा इन्ही के द्वारा अभियुक्त को संरक्षण देते हुए राजनगर एक्सटेंशन स्थित फ्लैट में छिपा कर रखा गया था।

मंगलवार को थाना पुलिस ने आरोपी को संरक्षण देने के जुर्म में आरोपी की बहन दीप्ती धामा पुत्री देवेन्द्र धामा निवासी ग्राम व थाना बिनौली, जनपद बागपत, आशीष दुबे पुत्र शेषनारायण दुबे निवासी आदर्श कॉलोनी थाना मोदीनगर, गाजियाबाद (अभियुक्त की बहन दीप्ती उपरोक्त का मंगेतर) व अर्जुन मिश्रा पुत्र जगदीश मिश्रा निवासी केडीपी सोसाइटी राजनगर एक्सटेंशन, गाजियाबाद।(आशीष दुबे आरोपी का बहनोई) को गिरफ्तार कर लिया थाना प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार ने बताया कि आरोपियों के पास से पुलिस ने एक डेबिट कार्ड जिससे पुरस्कार घोषित अभियुक्त द्वारा फरारी के समय धन निकासी की गयी थी तथा एक मोबाइल जो पुरस्कार घोषित अभियुक्त द्वारा फरारी के समय प्रयोग किया गया था, बरामद किया गया है।आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस की ओर से अपील की गई कि अपराधियों को सहायता व उन्हें संरक्षण न दें, ऐसा करना कानूनी जुर्म है। यदि किसी के द्वारा ऐसा कृत्य किया जाता है तो पुलिस द्वारा उनके विरुद्ध भी कठोर विधिक कार्यवाही की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000