जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन का बदल गया नाम.... आगराउत्तरप्रदेश जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन का बदल गया नाम,अब मनकामेश्वर मंदिर के नाम से होगी पहचान By Ramesh Tiwari Rajdar Last updated Mar 6, 2024 234 आगरा। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन ने ताज नगरी आगरा के भूमिगत जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन का नाम बदल दिया है। अब इसका नाम मनकामेश्वर मेट्रो स्टेशन होगा। शासन की तरफ से आदेश मिलने के बाद मेट्रो स्टेशन पर मनकामेश्वर मेट्रो स्टेशन की होर्डिंग भी लगा दी गई है। बता दें कि पिछले साल जुलाई में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा का दौरा किया था तो उन्होंने इसका नाम बदलनी की घोषणा की थी। बता दें कि पहले चरण में ताज पूर्वी से सिकंदरा तक 13 मेट्रो स्टेशन हैं। इसमें से जमा मस्जिद स्टेशन का नाम बदला गया गया है। पिछले साल 20 जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा मेट्रो का निरीक्षण भी किया था। स्थानीय लोगों ने सीएम से जामा मस्जिद का नाम स्थानीय प्राचीन शिव मंदिर मनकामेश्वर के नाम पर करने की मांग उठाई थी। तब सीएम की तरफ से इस बात आश्वासन दिया था। आगरा मेट्रो के पहले चरण का काम लगभग पूरा हो चुका है। सिर्फ अब फाइनल टच दिया जा रहा है। 26 से 28 फरवरी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगरा मेट्रो का उद्घाटन कर सकते हैं। समाचार 234 Share