पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट; 4 की मौत, कई लोग घायल, बढ़ सकती है मौत की संख्या

कौशाम्बी के भरवारी में पटाखा फैक्ट्री में हुआ विस्फोट इतना जबरदस्त था कि इसके धमाकों की गूंज दो किमी दूर तक सुनाई दी। एसआरएन अस्पताल पहुंचे मरीजों के तीमारदारों और घटना के चश्मदीदों ने बताया कि ऐसा लगा मानो बम विस्फोट हो गया हो। हाल यह था कि दो किमी दूर स्थित गांव में भी घरों की खिड़कियां-दरवाजे तक हिलने लगे।

जोर की आवाज हुई और फैक्ट्री से निकला आग का गोला….

हादसे में मारूफपुर अमहा गांव के रामभवन पटेल भी बुरी तरह झुलसे। एसआरएन अस्पताल पहुंची उनकी पत्नी सांवला देवी ने बताया कि उनके घर से फैक्ट्री करीब दो किमी की दूरी पर है। दोपहर में अचानक बहुत जोर की आवाज आई। लगा मानो बम फट गया हो। घरवालों के साथ वह बाहर निकली तो देखा कि जिस स्थान पर फैक्ट्री थी, उसके आसपास से आग का गोला निकलता दिखाई दिया। वह अन्य परिजनों संग भागकर पहुंची तो देखा कि वहां आग लगी है। बहुत से लोग झुलस गए थे जिनमें उसके पति भी शामिल थे। उनकी पीठ व सिर का पिछला हिस्सा बुरी तरह झुलस गया है।

मांस के चीथड़े बिखरे पड़े थे, चीख रहे थे लोग…

घायलों में राकेश कुमार निवासी सगुनी कौशांबी भी शामिल रहे। एसआरएन पहुंचे उनके बेटे विपिन ने बताया कि पापा रोज सुबह खाना लेकर फैक्ट्री जाते थे। रविवार को सिलेंडर खत्म हो गया था, ऐसे में खाना देर से बना। वह घटना के कुछ देर पहले फैक्ट्री खाना देने गया था। वहां से लौटकर कुछ दूर ही पहुंचा था कि अचानक धमाके होने लगे। फैक्ट्री से आग की कई फिट ऊंची-ऊंची लपटें उठती दिखाई दीं। वह भागकर पहुंचा तो देखा कि मांस के चीथड़े बिखरे पड़े थे। साथ ही फैक्ट्री के भीतर से चीख पुकार की आवाज आ रही थी। कुछ देर बाद उसे उसके पिता भी बुरी तरह झुलसी हालत में मिले। इसके बाद उसके सूचना देने पर अन्य घरवाले आए और फिर उन्हें जिला अस्पताल और वहां से एसआरएन लाया गया।

दीवारों में आ गई दरारें…

इस हादसे ने चमंधा निवासी मंजुला देवी को दोहरा जख्म दिया। घटना में न सिर्फ उनके पति हरिलाल बल्कि बेटा मुकेश भी बुरी तरह झुलसा। बेटे को एसआरएन लेकर वह अन्य परिजनों संग पहुंची थीं। उन्होंने बताया कि ऐसा पहले कभी नहीं देखा। करीब दो घंटे तक रह-रहकर धमाके होते रहे। मौके की हालत ऐसी थी कि सब कुछ राख हो चुका था। उनके साथ आए परिवार के लोगों ने बताया कि धमाका इतना जबरदस्त था कि कई घरों की दीवारों में दरारें आ गईं। कई लोग फैक्ट्री के भीतर ही फंंसे थे और उनके घरवालों में चीखपुकार मची थी। मंजुला एसआरएन में बिलखती रहीं।

जोरदार धमाका हुआ और ढह गई दीवारें…

हादसे में जख्मी कुल सात लोग एसआरएन अस्पताल पहुंचे और इनमें से 16 साल का मंगलदास ही ऐसा था जिसकी हालत खतरे से बाहर थी। वह फैक्ट्री में ही काम करता है और जिस वक्त घटना हुई, वह भी भीतर था। उसने बताया कि 11.30 के आसपास का वक्त था। सभी लोग अपने काम में व्यस्त थे। उसे गुटखा थूकना था तो वह बाहर की ओर जाने लगा। अचानक बहुत जोर का धमाका हुआ तो वह जान बचाकर भागा। हालांकि धमाका इतना तेज था कि दीवारें ढह गईं। इन्हीं में से एक दीवार की चपेट में वह आ गया और मलबे के नीचे दब गया। किसी तरह उसने खुद को बाहर निकाला और फिर फैक्ट्री के बाहर आया। उसकी कमर और चेहरे पर चोट आई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000