मुठभेड़ में घायलों को गिरफ्तार कर ले जाती हुई पुलिस..... उत्तरप्रदेशमुजफ्फरनगर पुलिस और गौकशों की हुई मुठभेड़ में तीन गोकशों के पैर में लगी, एक दरोगा भी हुआ घायल By Ramesh Tiwari Rajdar Last updated Mar 1, 2024 551 मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र में गोकशी की तैयारी कर छह गोकशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान तीन गोकश व एक दरोगा घायल हो गए। तीन घायल सहित चार आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है। दो आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने दो बाइक, चार तमंचे बरामद कर एक गोवंश को जिंदा बचा लिया। घायलों को उपचार के लिए भेजा गया है। क्षेत्र में सठेडी नहर पटरी पर मुठभेड़ हुई है। पुलिस गोकशी की तैयारी करने की सूचना पर मौके पर पहुंची थी। मुठभेड़ की सूचना पाकर एसपी देहात आदित्य बंसल मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में तीन आरोपियों को पैर में गोली लगी है। उनके अलावा बुढ़ाना कोतवाली में तैनात एक दरोगा रविंद्र यादव भी घायल हुए। गिरफ्तार व घायल आरोपियों व दरोगा को अस्पताल भेजा गया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। अपराध 551 Share