ढाबे पर गुरुग्राम के युवक की 12 गोली मारकर की गई हत्या, पत्नी गई थी वाशरूम, इसलिए बच गई जान

रोहतक। लाखनमाजरा बाईपास के एक ढाबा पर खाना खाने रुके गुरुग्राम निवासी युवक की 12 गोलियां मारकर हत्या कर दी। दो गोलियां युवक की मां को भी लगी हैं। उसे पीजीआइ में भर्ती करवाया गया है। पत्नी हादसे के बाद से बेसुध है। सचिन मुंजाल (36) वीरवार शाम को अपनी क्रेटा कार से मां दर्शना और पत्नी मोनिका के साथ संगरूर जा रहा था। तीनों 11 बजे के करीब लाखनमाजरा में हरपूंज ढाबे पर रुके थे। 40 मिनट बाद तीनों खाना खाकर ढाबे की पार्किंग में आ गए। सचिन कार में बैठ गया। उसकी मां बाहर ही खड़े थे। पत्नी मोनिका वाशरूम में गई थी। इसी दौरान एक ​स्विफ्ट कार में आए तीन-चार युवकों ने सचिन को निशाना बनाकर अंधाधुंध गोलियां चलाईं। सचिन को 12 गोलियां लगी। बेटे को बचाने दौड़ी उसकी मां को भी दो गोलियां लगी।

वारदात को अंजाम देकर युवक फरार…

वारदात को अंजाम देकर युवक फरार हो गया। जब मोनिका वापस लौटी तो सचिन की हालत देखकर बेसुध हो गई। ढाबे पर काम करने वालों ने पुलिस को सूचना दी। डायल 112 की गाड़ी से सचिन और उसकी मां को पीजीआई पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने सचिन को मृत घो​षित कर दिया। उसकी मां की हालत गंभीर बताई जा रही है।

रंजिश के एंगल से जांच कर रही पुलिस…

लाखनमाजरा थाना पुलिस घटना ने रात को ही ढाबे के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांची है। इसमें स्विफ्ट कार रोहतक की ओर से आती नजर आई है। फुटेज में कार का नंबर स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस के अनुसार हमलावरों की कार सचिन का पीछा करते हुए ढाबे तक पहंची थी। अभी पुलिस रंजिश के एंगल से जांच कर रही है।

कुछ मीटर दूरी पर है पुलिस का भारी नाका…

जिस ढावे पर वारदात हुई उससे 200 मीटर आगे ही पौली नहर पर रोहतक पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने किसान आंदोलन को लेकर भारी नाकाबंदी की है। अभी तक की जांच में ये भी पता चला है कि सचिन और उसकी मां को गोली मारने के बाद बदमाशों की कार पौली नहर नाका से न होकर वापस लाखनमाजरा की ओर गई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000