प्रेमी ने की महिला की हत्या, फिर शव को नहर में फेंका उत्तरप्रदेशगाज़ीपुर खेत में खाद छिड़क रहे किसान की करंट लगने से हुई मौत By Ramesh Tiwari Rajdar Last updated Mar 1, 2024 252 गाजीपुर के रेवतीपुर थाना क्षेत्र के कल्यानपुर गांव में शुक्रवार को गेहूं की फसल में खाद का छिड़काव कर रहे किसान की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मनोज यादव (45) वर्ष दोपहर की खेत में गेहूं की फसल में खाद का छिड़काव कर रहा था। खेत में लगे ट्रांसफॉर्मर के केबल में करंट प्रवाहित हो रहा था, जिसकी चपेट में आने से उनकी झुलकर मौत हो गई। पत्नी विद्यावती का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक मुहम्मदाबाद क्षेत्र के रेवसड़ा का रहने वाला था। शादी के बाद से ही वह अपने बेटी और पति को लेकर ससुराल में रह रहे थे। दुर्घटना 252 Share