घटना स्थल पर जुटी लोगों की भीड़..... उत्तरप्रदेशगोंडा स्कूल के बाहर सो रहे प्रिंसिपल की गोली मारकर की गई हत्या By Ramesh Tiwari Rajdar Last updated Mar 4, 2024 458 गोंडा। छपिया के सिसहनी स्थित सीडी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य दिनेश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि प्रधानाचार्य स्कूल के निकट बने घर के बरामदे में सो रहे थे। रात में करीब साढ़े 11 बजे मोटरसाइकिल से आए दो बदमाशों ने थोड़ी दूर पहले ही बाइक खड़ी कर दी। चुपके से दोनों प्रधानाचार्य के पास पहुंचे और उनकी कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुन प्रधानाचार्य के पास में सो रहे भतीजे ने शोर मचाया तो स्वजन लेकर अस्पताल भागे। गौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक ने इन्हें मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल पर छपिया पुलिस तैनात है। घटना का कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है। अपराध 458 Share