रिटायर राजस्व निरीक्षक सेवालाल सरोज राजस्व अधिकारियों की मिलीभगत से क्षेत्र में भूमि की पैमाइश करके कर रहे हैं, धनादोहन

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के जनपद प्रतापगढ़ में कुल पांच तहसीलें हैं और इन तहसीलों में कुंडा और लालगंज सहित पट्टी में सिर्फ एक राजनीतिक दरबार की हाजिरी लगा लेने मात्र से अधिकारियों पर राहु और केतु का असर भी एक तरह से निष्प्रभावी  हो जाता है। सदर और रानीगंज की तहसील सामान्य श्रेणी में आती है और यहाँ सब धान बाईस पसेरी के भाव से ही बिकता है। रानीगंज और पट्टी में सपा के विधायक है और उनकी पकड़ तहसील के अधिकारीयों पर न के बराबर रहती है। पट्टी तहसील में पूर्व मंत्री मोती सिंह भले ही विधानसभा चुनाव-2022 में शिकस्त खाकर सत्ता में भागीदारी नहीं पा सके, परन्तु पट्टी विधानसभा क्षेत्र में विधायक निर्वाचित न होते हुए भी आज भी उन्हीं की हुकूमत चलती है। थाने पर थानेदार कौन होगा ? तहसील पर एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार कौन होगा ? सर्किल पर सीओ कौन होगा ? ब्लॉक पर खंड विकास अधिकारी कौन होगा ? किसे ठेका मिलेगा ? ये सारे निर्णय आज भी पूर्व मंत्री मोती सिंह के इशारे पर ही तय होता है।

पट्टी तहसील में वही होता है जो पूर्व मंत्री मोती सिंह चाहते हैं। ऐसे में पूर्व मंत्री मोती सिंह के सामने सपा विधायक राम सिंह पटेल महज ढक्कन बनकर रह गए हैं। विधायक रहकर भी वह अपना एक अदद काम नहीं करा सकते तो क्षेत्र की जनता का काम क्या खाक करायेंगे ? पट्टी तहसील में राजस्व अधिकारियों की कारस्तानी की एक बानगी देखने को मिली जो एकाएक हजम नहीं हुई। प्रमोशन के बाद राजस्व निरीक्षकों की भरमार हो गई, फिर भी पट्टी तहसील में कंधई मधुपुर और मदाफरपुर क्षेत्र तैनात राजस्व निरीक्षक सेवालाल सरोज और हल्का लेखपाल जसवंत सिंह दिनांक-31/01/2024 को अपने पद से अवकाश प्राप्त कर लिए, परन्तु क्षेत्र में कमाई के उद्देश्य से रिटायर होने के बाद भी भूमि की पैमाइश आदि का कार्य उनके द्वारा किया जा रहा है। उनके इस विधि विरुद्ध कार्य के खिलाफ कोई कार्रवाई करने की हिम्मत नहीं कर रहा है।

इस समबन्ध में जिलाधिकारी प्रतापगढ़ संजीव रंजन और अपर जिलाधिकारी त्रिभुवन विश्वकर्मा, मुख्य राजस्व अधिकारी को फोन से इस सम्बन्ध में उनका पक्ष जानने की कोशिश किया तो किसी ने अपना फोन नहीं उठाया। एसडीएम पट्टी से इस सम्बन्ध में जानकारी की गई तो उन्होंने बताया कि यदि कार्य अवकाश प्राप्त राजस्व निरीक्षक सेवालाल सरोज और हल्का लेखपाल जसवंत सिंह द्वारा क्षेत्र में किया जा रहा है तो गलत है। जाँच कराकर कठोर कार्रवाई की जायेगी। सवाल उठता है कि राजस्व विभाग के अधिकारियों में इतनी हिम्मत कहाँ से आ जाती है जो अवकाश प्राप्त होने के बाद भी क्षेत्र में भूमि की पैमाइश करके जनता से धनदोहन करने में मस्त है और उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। पट्टी विधानसभा में पूर्व मंत्री मोती सिंह जी हर क्षेत्र में दखल देते हैं, परन्तु अवकाश प्राप्त राजस्व निरीक्षक सेवालाल सरोज और हल्का लेखपाल जसवंत सिंह द्वारा क्षेत्र में किये जा रहे कार्य पर वह भी चुप्पी साधे हुए हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000