जिले का टॉप टेन अपराधी हिस्ट्रीशीटर स्वास्थ्य विभाग में कर रहा नौकरी

प्रतापगढ़। थाने का टॉपटेन अपराधी हिस्ट्रीशीटर स्वास्थ्य विभाग की आंखों में गंगाजली बालू स्वास्थ्य विभाग के आंखों में झोंक कर विगत पन्द्रह वर्ष से नौकरी कर रहा है और मानदेय वेतन एवं अन्य मद के रूप में सरकारी धन गबन कर रहा है। उक्त हिस्ट्री शीटर जनपद के विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर नौकरी कर चुका है। वहीं वर्तमान समय में विगत चार वर्ष से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामगढ़ में बीसीपीएम के पद पर कार्यरत है। सीएमओ से शिकायत किया गया, कोई कार्यवाही नहीं होने पर जिलाधिकारी से शिकायत किया गया है।

मानिकपुर थाना में टॉपटेन में छः नम्बर का हिस्ट्रीशीटर अनिल कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी काक्षी पट्टी कस्बा मानिकपुर थाना मानिकपुर पर सन 1998 में मुकदमा संख्या- 271/1998 धारा 147, 333, 336, 332, 353, 342, 504, 506, 393, 188, 427, 307 भादवि 7 सीएलए एक्ट में पंजीकृत हुए। वहीं मुकदमा अपराध संख्या- 282/1998 धारा 3 एनएसए एवं मुक़दमा अपराध संख्या- 60/2007 धारा 110 जी में मुकदमे पंजीकृत हुए। शिकायतकर्ता का आरोप है कि दस्तावेज में छेड़ छाड़ करके स्वास्थ्य विभाग में हिस्ट्री शीटर अनिल कुमार विगत पन्द्रह वर्ष से नौकरी कर रहा है जिसकी शिकायत पांच सितम्बर 23 को सीएमओ से किया गया। उक्त प्रकरण की जांच सीएमओ डॉ गिरेन्द्र मोहन शुक्ल ने ज़िला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह को सौंपा था। शिकायतकर्ता को उक्त प्रकरण में सम्बन्धित के द्वारा कोई सूचना आख्या प्रस्तुत नही किया गया।कार्यवाही नही होने के कारण शिकायतकर्ता 12 मार्च 24 को जिलाधिकारी प्रतापगढ़ एवं मंडलायुक्त प्रयागराज से शिकायत किया है।

जानकारी के मुताबिक उक्त बीसीपीएम अनिल कुमार पर पूर्व में दर्ज हुए मुकदमें वर्ष- 2015 के आस पास साक्ष्य अभाव में बरी हो गया है। किन्तु वर्तमान समय में भी थाना मानिकपुर हिस्ट्रीशीट डैस बोर्ड पर टॉपटेन में छः नम्बर पर नाम दर्ज़ है जो कि सार्वजनिक है। वहीं सूत्रों की माने तो अनिल कुमार वर्ष- 2008 से स्वास्थ्य विभाग में बीसीपीएम की नौकरी कर रहा है। हालांकि यह जांच का विषय है जो स्वास्थ्य विभाग प्रतापगढ़ करना नही चाहता है। उक्त प्रकरण में स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारी गैर जिम्मेदाराना बयानबाजी करते हैं। कभी कहेंगे पुलिस ने बेवजह हिस्ट्रीशीटर बना दिया तो कभी कहेंगे वो अनिल कुमार यह बीसीपीएम अनिल कुमार नही है। जब कहा गया कि पिता का नाम दोनों का एक है तो बोलते हैं कि पिता भी बदल जाते है। वहीं अनिल कुमार यह भी कहना है कि बीसीपीएम अनिल कुमार की नियुक्ति वर्ष- 2016 में हुई है, जब लिखित आख्या मांगा जाता है तो देने को तैयार नहीं होते हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000