दिल्ली के शास्त्री नगर में चार मंजिला मकान में लगी भीषण आग, 4 की मौत, 5 झुलसे

राजधानी दिल्ली के शास्त्री नगर में अल सुबह पांच बजे एक मकान में भीषण आग लग गई। यह चार मंजिल की एक रेजिडेंशियल बिल्डिंग है। बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर में पार्किंग भी है। आगजनी की इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां भेजी गईं। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। रेस्क्यू टीमों ने पांच घायलों को हेडगियर अस्पताल में भर्ती करवाया है। उनका वहां इलाज जारी है।

घटना शास्त्री नगर की गली नंबर-13 के हाउस नंबर-65 की है। पुलिस को पांच बचे सूचना मिली कि यहां चार मंजिला मकान में भीषण आग लग गई है। मौके पर पुलिस पहुंची. फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां भी मौके पर पहुंचीं। लेकिन संकरी गली होने के कारण उन्हें अंदर आने में काफी दिक्कत हुई। जैसे-तैसे करके फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मकान तक पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

फिर रेस्क्यू टीमें मकान के अंदर गईं। वहां से तीन पुरुष, चार महिलाओं और दो बच्चों रेस्क्यू किया गया। सभी को इलाज के लिए हेडगियर अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन वहां चार लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि, पांच लोगों का इलाज अभी जारी है। मृतकों की पहचान 30 साल के मनोज, 28 साल की सुमन के रूप में हुई। जबकि, दो छोटे बच्चे भी आगजनी की घटना में मारे गए।

आग कैसे लगी, इस बात का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। चश्मदीदों के मुताबिक, आग ग्राउंड फ्लोर की पार्किंग में लगी थी। जिसके बाद देखते ही देखते यह चौथी मंजिल तक फैल गई।  किसी को भी संभलने का मौका नहीं मिल पाया। हर तरफ धू-धू कर धुंआ उठ रहा था। आस-पास के लोगों ने आग लगने की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को दी। जिसके बाद वे लोग रेस्क्यू के लिए पहुंचे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000