सीएम योगी ने रामपुर को दी करोड़ों की सौगात, कहा-नो कर्फ्यू,नो दंगा, यूपी में सब चंगा

रामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शनिवार को रामपुर को करोड़ों की सौगात दी। सीएम ने 610 करोड़ रुपये की 84 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। महात्मा गांधी स्टेडियम (फिजिकल ग्राउंड) में सीएम ने जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी कहा कि प्रदेश में साल- 2017 के पहले कर्फ्यू और दंगे होते थे, जबकि आज यहां नो कर्फ्यू नो दंगा है, क्योंकि यूपी में सब चंगा है। सीएम ने कहा कि सारे पर्व-त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाए जा रहे हैं। गुरु पर्व हो या होली, ईद हो या दीपावली-क्रिसमस, सभी खुशहाली से मनाए जा रहे हैं।

सीएम योगी ने कहा कि हमने सर्किट हाउस का निर्माण कराया है। इसका नाम संत शिरोमणि रविदास जी के नाम पर होगा, जिन्होंने कर्म की साधना को महत्व दिया था। सीएम ने कहा कि हर कोई अपने तरीके से पर्व-त्योहार मनाने के लिए स्वतंत्र है। यहां सुरक्षा है तो समृद्धि भी है, आज बेटियों एवं व्यापारियों की सुरक्षा में कोई सेंध नहीं लगा सकता, यदि किसी ने कोशिश की तो यमराज उसे अगले चौराहे पर दबोच डालेंगे। सीएम योगी ने कहा कि सरकार सुरक्षा और सुविधा भी दे रही है, सरकार जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही है और जब ऐसी सरकार होती है तो देश विकास की नई बुलंदियों को छूता हुआ दिखाई देता है। सीएम ने कहा कि पहले किसानों को बिजली नहीं मिलती थी, इस साल किसानों को फ्री नलकूप में सिंचाई के लिए 26 सौ करोड़ रुपये बजट में दिए गए हैं।

सीएम योगी ने कहा कि जो नौजवान पहले देश-दुनिया में नौकरी के लिए जाता था। आज उसे प्रदेश में नौकरी मिल रही है। सीएम ने कहा कि यहां के जनप्रतिनिधियों ने जो प्रयास किया। उसका परिणाम है कि रामपुर विकास की नई पहचान बना रहा है। सीएम ने कहा कि उनकी सरकार रामपुरी चाकू (रामपुर की पहचान) को धार देगी, जो सबकी सुरक्षा के लिए भी काम कर सके और घर में सब्जी भी काट सके। सीएम योगी ने कहा कि समृद्धि आएगी तो कोई जेब काटने की नौबत नहीं करेगा। हम हर हाथ को कार्य देंगे और रोजगार देंगे। फिर वायलिन के स्वर रामपुर में गूंजते दिखाई देंगे। रामपुर घराना फिर से संगीत के घराने के रूप में पहचान बनाएगा। रामपुर की पहचान वापस होगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000