यूपी की इस चर्चित लोकसभा सीट पर हर धुरंधरों ने आजमाई अपनी किस्मत, लेकिन मिली हार, इतिहास है रोचक

लखनऊ। नवाबों का शहर लखनऊ ऐसी ही सबसे अलग नहीं है। खानपान और तहजीब ही नहीं बल्कि यहां के लोगों को सीरत पसंद हैं। नवाबों के शहर के लोग उम्मीदवारों को बड़ी समझदारी चुनते हैं।सभी पार्टियों के उम्मीदवारों की बड़ी बारीकी से मूल्यांकन करने के बाद ही वोट देते हैं। यही कारण है कि नवाबों के शहर के लोग फिल्म जगत की चकाचौंध को भी दरकिनार कर दिया। कई धुरंधरों को वापसी का रास्ता दिखाया।

धुरंधरों को सिखाई राजनीति की तहजीब

 

लखनऊ लोकसभा सीट से हर क्षेत्र के दिग्गजों ने अपनी किश्मत आजमाई,लेकिन लोगों ने नकार दिया, जिससे दिग्गजों को पराजय का सामना करना पड़ा। लखनऊ लोकसभा से फिल्म अभिनेता मुजफ्फर अली, जावेद जाफरी और राज बब्बर, पूर्व मिस इंडिया नफीसा अली, मशहूर वकील राम जेठमलानी और कश्मीर राजघराने से डॉ. कर्ण सिंह को भी यहां के लोगों ने अस्वीकार किया, जिससे इन लोगों को पराजित होकर वापस जाना पड़ा।

नवाबों के शहर ने कई मशहूर संगीतकारों, अभिनेताओं, शायरों, गायकों और खान-पान के विशेषज्ञों को भी अपनी ओर खींचकर रखा। साल- 1967 के लोकसभा चुनाव में लोगों ने निर्दलीय प्रत्याशी आनंद नारायण को लोकसभा भेजा था। आनंद नारायण हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश के अलावा मशहूर शायर भी थे। आनंद नारायण ने कांग्रेस के वीआर मोहन और जनसंघ के आरसी शर्मा को शिकस्त दी थी। वह भी तब जबकि इन दोनों उम्मीदवारों का संगठन मजबूत था और हर तरह से साधन संपन्न भी थे। हालांकि लोगों ने दोनों को दरकिनार करते हुए आनंद नारायण को स्वीकार किया था।

लखनऊ को गंगा जमुनी तहजीब के लिए जाना जाता है। लखनऊ पश्चिमी मुस्लिम बहुल इलाका है, लेकिन साल- 2014 के लोकसभा चुनाव में यहां से सबसे अधिक वोट भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह को मिला था। वहीं लखनऊ पूर्व में राजनाथ सिंह को 1,47,064, लखनऊ उत्तर से 1,17,873 और कैंट से 1,00,642 वाेट मिला था। इसके अलावा लखनऊ पश्चिम से रीता बहुगुणा जोशी को 65,949, नकुल दुबे को 13,413 और अभिषेक मिश्रा को 11,249 मतों से ही संतोष करना पड़ा था। बरहाल रीता बहुगुणा जोशी को लखनऊ मध्य से 72,390 वोट मिले थे।

नबाबों के इस शहर में भारत रत्न और देश के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित अटल बिहारी बाजपेयी की खडाऊं लाकर लालजी टंडन लोकसभा चुनाव जीतने में कामयाब हुए थे। उसके बाद गाजियाबाद से लोकसभा सांसद बने राजनाथ सिंह भी नबाबों के शहर लखनऊ को ही अपना संसदीय क्षेत्र चुना और साल-2014 से वह सांसद निर्वाचित हो रहे हैं। जिसे देखकर लगता है कि नबाबों के इस शहर में आम जनता की सोच भी नबाबों सरीखे है। यहाँ की जनता राजनीतिक धुरंधरों को राजनीति की तहजीब सिखाई। उससे कईयों धुरंधरों ने सबक भी लिया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000