सात फेरों की थी तैयारी, सजी-धजी दुल्‍हन ने कर दिया कांड, पुलिस कर रही तलाश, होगी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। शादी किसी के भी जीवन की एक नई शुरुआत होती है, जिसे हर कोई यादगार बनाना चाहता है, लेकिन इस दौरान कई बार लोग कुछ ऐसा कर बैठते हैं, जिससे केवल उन्हें ही नहीं बल्कि पूरे परिवार को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसा ही पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में हुआ। यहां एक दुल्हन ने अपनी ही शादी में पिस्टल से फायरिंग की। इसका एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर पिछले दो दिनों से वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। वीडियो एक शादी समारोह का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी में दूल्हा-दुल्हन मौजूद हैं और दुल्हन हाथ में लिए पिस्टल से हर्ष फायरिंग कर रही थी। पिस्टल से फायरिंग करने वाली दुल्हन और उसके साथ डांस कर रहे दूल्हे के बारे में पुलिस अभी तक सुराग नहीं लगा सकी है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई।

आनन फानन में पुलिस ने इस मामले में अज्ञात दूल्हा दुल्हन के पर धारा- 290 और 336 में मुकदमा दर्ज कर दोनों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि 14 फरवरी को बागपत जिले से मुजफ्फरनगर जिले की खतौली कोतवाली क्षेत्र स्थित दूधली गांव में एक बारात आई थी। इस विवाह समारोह के दौरान दुल्हन ने दूल्हे के साथ मिलकर पिस्टल से कई राउंड हर्ष फायरिंग की थी। हर्ष फायरिंग के दौरान किसी व्यक्ति ने यह वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था।

इस मामले में सीओ खतौली यतेंद्र नागर ने बताया की सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक दुल्हन के द्वारा फायरिंग की जा रही है। इस वायरल वीडियो का तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना खतौली पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। वहीं जानकारी करने पर यह वीडियो ग्राम दूधली थाना खतौली का है। इसके बारे में मुकदमा पंजीकृत किया गया है एवं विवेचना में जो भी साक्ष्य संकलन किया जाएगा उसके आधार पर कार्रवाई करेंगे

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000