महिला की हत्या के बाद जाँच में जुटी पुलिस उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़ प्रतापगढ़ में गाना बजाने के विवाद में भतीजे व जेठ ने मिलकर महिला को उतारा मौत के घाट By Ramesh Tiwari Rajdar Last updated Mar 26, 2024 680 प्रतापगढ़। जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर लीलापुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में सोमवार की शाम तेज आवाज में संगीत बजाने के विवाद में कथित तौर पर लाठी डंडे से पीटकर एक महिला की हत्या कर दी गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस नें बताया कि मामले में मृतका के जेठ सहित तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) संजय राय नें बताया कि लीलापुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में आज शाम तेज आवाज में संगीत बजाने को लेकर हुए विवाद हुआ, जिसमें परिवार के लोगों ने ही लाठी डंडे से पीटकर कलावती (35) को गंभीर रूप से घायल कर दिया। उन्होंने बताया कि पीड़िता के पति का नाम लक्ष्मीकांत गौतम है। राय के मुताबिक उपचार के लिए महिला को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों नें उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि लक्ष्मीकांत गौतम की तहरीर पर मृतका के जेठ शिव प्रकाश व उसके बेटे दीपक व पत्नी के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। samachar 680 Share