माफिया अतीक अहमद का शूटर बल्ली पंडित को पुलिस ने किया गिरफ्तार,शाइस्ता परवीन की सुरक्षा में साथ रहता था साए की तरह

प्रयागराज। कुख्यात माफिया अतीक अहमद मारा जा चुका है। प्रयागराज पुलिस लगातार अतीक के सहयोगियों को दबोचने में लगी हुई है। इसी क्रम में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने माफिया अतीक अहमद गैंग के शूटर और फरार चल रही शाइस्ता परवीन के खास गुर्गे बल्ली पंडित को गिरफ्तार कर लिया है। बल्ली पंडित हिस्ट्रीशीटर है और अतीक के जेल जाने के बाद शाइस्ता परवीन के साथ साए की तरह सुरक्षा में रहता था।

पुलिस ने बल्ली पंडित को चकिया में उस समय गिरफ्तार किया जब वो बम से किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फ़िराक में था। सटीक सूचना पर पुलिस फोर्स ने उसे चकिया इलाके में एक गली से घेर कर पकड़ा। पुलिस ने शाइस्ता परवीन के इस गुर्गे के पास से झोले में 10 जिंदा बम भी बरामद किये हैं। बल्ली पंडित अतीक गैंग का शार्प शूटर रह चुका है। उसपर कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस बल्ली पंडित से पूछताछ कर रही है, जिससे कई बड़े खुलासे होने की संभावना है।

जानें कौन है बल्ली पंडित

प्रयागराज के धूमनगंज के नीवा क्षेत्र का रहने वाला सुधांशु उर्फ बल्ली पंडित हार्ड कोर क्रिमिनल है। बल्ली पंडित के ऊपर हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी, अपहरण, बलवा सहित प्रयागराज के कई थानों में 14 गंभीर मामले दर्ज हैं। बल्ली पंडित हमेशा हथियारों से लैस रहता है। माफिया अतीक अहमद के जेल जाने के बाद बल्ली अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन के सम्पर्क में रहता था और उसकी वसूली की रकम खुद जाकर वसूल करता था। आखिरी बार बल्ली पंडित का एक वीडियो भी शाइस्ता परवीन के साथ सामने आया था, जिसमें शाइस्ता बल्ली पंडित के घर से निकलते हुए दिखाई दे रही थी। उसके साथ उमेश पाल हत्याकांड का आरोपी 5 लाख का इनामी साबिर भी साथ-साथ चल रहा था।

सीबीआई में डिप्टी एसपी थे बल्ली के पिता

बल्ली पंडित ने अपराध की दुनिया में 2002 में पहला कदम रखा था। बल्ली पंडित के पिता सीबीआई में डिप्टी एसपी थे। बल्ली पंडित के पिता का झगड़ा नीवा इलाके में राजू पाल से हो गया था। राजू पाल ने बल्ली पंडित के पिता को धक्का दे दिया था, जिससे उनका पैर बुलेट के साइलेन्सर पर पड़ने से जल गया था। बल्ली पंडित को जब ये बात पता चली तो उसने राजू पाल पर बम से हमला कर दिया, जिसमें राजू पाल तो बाल-बाल बच गया,लेकिन उसने बल्ली का घर फूंक दिया था। इस घटना के बाद अतीक ने बल्ली पंडित के सर पर अपना हाथ रख दिया और फिर बल्ली पंडित अपराध पर अपराध करता रहा।

राजू पाल के काफिले पर चलाई थीं गोलियां

2005 में राजू पाल हत्याकांड से 15 दिन पहले ही बल्ली पंडित ने बसपा विधायक राजू पाल के काफिले पर राइफल से 40 गोलियां दागी थीं। इससे राजू पाल की गाड़ी पर चारो तरफ छेद हो गए थे। हालांकि इस हमले में राजू पाल बच गए थे। इसके बाद बल्ली पंडित ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। तब जेल जाते समय अतीक ने बल्ली से कहा था कि तुमने मेरा ये काम अधूरा छोड़ दिया। उसके कुछ ही दिन बाद बसपा विधायक राजू पाल पर हमला होता है और घेर कर उसको गोलियों से भून दिया जाता है। इस हत्याकांड में माफिया अतीक अहमद उसके भाई माफिया अशरफ सहित उसके एक दर्जन गुर्गों पर आरोप लगा था,जिसमें दोनों माफिया भाइयों ने जेल भी काटी थी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000