अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी और दो बच्चों की गला घोंटकर की हत्या

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में तीसरे हत्याकांड की वारदात सामने आई है। रविवार शाम एक घर से तीन शव बरामद किए गए। घटना बिजनौर थाना क्षेत्र के श्रवण नगर की है। यहां एक बंद मकान से बदबू आने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी, तो एक महिला और दो नाबालिग बच्चों के शव बरामद हुए। डीसीपी साउथ तेज स्वरूप सिंह, एसीपी विनय द्विवेदी और प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राणा मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़ा तो तीनों के शव मिले।

किराए के मकान में आए थे रहने…

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, ये लोग होली से कुछ दिन पहले ही अमृत लाल गौतम के मकान में किराए पर रहने आए थे। मृत महिला के पति और गोंडा के बलरामपुर के रहने वाले राम लखन गौतम पर आरोपी होने का संदेह है। बताया जा रहा है कि युवक ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और दो नाबालिग बच्चों की गला घोंटकर हत्या कर दी और शवों को करीब दो दिनों तक घर में रखा। स्थानीय लोगों ने बताया कि वह अपनी पत्‍नी के चरित्र पर शक करता था और उसे यहां तक शक था कि बच्चे उसके नहीं हैं। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी है।

6 साल की बेटी और 3 साल का था बेटा…

लखनऊ दक्षिण के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) तेज स्वरूप सिंह ने रविवार को बताया कि मामले का आरोपी राम लखन गौतम मूल रूप से बलरामपुर जिले का रहने वाला है और बिजनौर थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहता था। डीसीपी ने बताया कि रविवार दोपहर मकान मालिक धीरेंद्र कुमार ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी राम लखन गौतम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान ज्योति (30), उसकी बेटी पायल (6) और बेटे आनंद (3) के रूप में हुई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस अभी तक हत्या के पीछे के मकसद का खुलासा नहीं कर पाई है। मामले में जांच कर रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000