मां ने तीन साल की बच्ची को जहर देकर की खुदकुशी, यह सब देख पति ने अपने आप को किया आग के हवाले

गाजियाबाद। मुरादनगर थाना क्षेत्र के गांव रेवड़ा रेवड़ी में दंपती व तीन वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना सोमवार देर रात की है। महिला निशा व बच्ची शालू की मौत जहर के सेवन से सामने आई है, जबकि व्यक्ति अंकुर ने खुद को आग लगाई। स्वजन ने पुलिस को बिना सूचित किए तीनों का मंगलवार शाम को अंतिम संस्कार कर दिया। बुधवार को किसी ग्रामीण से पुलिस को सूचना मिली तो अधिकारियों ने गांव में जाकर जांच की। इसमें मौत की बात पुष्ट निकली, लेकिन मौत का कारण पता नहीं चला। स्वजन ने कानूनी कार्रवाई से इनकार किया है। पुलिस अपने स्तर पर छानबीन में जुटी है।

अचानक कमरे में लगी आग…

रेवड़ा-रेवड़ी गांव के अंकुर कुमार किसान थे। घर में पत्नी निशा और तीन वर्षीय बच्ची शालू के साथ रहते थे। निशा गृहणी थी। घर में पिछले कई दिनों से कलह चल रही थी। जानकारी के मुताबिक, एक अप्रैल यानी सोमवार देर रात अंकुर, निशा व शालू कमरे में थे। अचानक कमरे में आग लग गई।

महिला और बेटी के मुंह से निकल रहे थे झाग…

धुआं उठता देख स्वजन व आसपास के लोग दौड़े और आग बुझाई। आग की चपेट में आकर अंकुर बुरी तरह झुलस गए। जबकि निशा व शालू बेहोशी की हालत में थे। उनके मुंह से झाग निकल रहे थे। स्वजन व आसपास के लोग तीनों को अस्पताल लेकर पहुंचे।

अस्पताल रेफर किए गए तीनों…

निशा व शालू को मोदीनगर के अस्पताल में मृत घोषित किया, जबकि अंकुर को मेरठ के अस्पताल रेफर किया गया। निशा व शालू का शव गांव पहुंचा ही था, इस बीच सूचना मिली कि उपचार के दौरान अंकुर की भी मौत हो गई है। रात में ही तीनों के शव गांव पहुंच गए। घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई। मंगलवार को गांव में उनका अंतिम संस्कार किया गया। बुधवार को एसीपी मसूरी नरेश कुमार व थाना प्रभारी मुकेश सोलंकी गांव पहुंचे और छानबीन की। मृतक के स्वजन व गांवों के लोगों से पूछताछ की गई। इस दौरान पुलिस को घटना के साक्ष्य मिले। डीसीपी ग्रामीण ने बताया कि पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन में जुटी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000