पैसे को लेकर दोस्त ने दोस्त को मारी गोली उत्तरप्रदेशसम्भल घर की छत पर सो रहे युवक को हिस्ट्रीशीटरों ने गोलियों से भूना By Ramesh Tiwari Rajdar On Apr 3, 2024 498 संभल। कैला देवी थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात घर की छत पर सो रहे युवक की हिस्ट्रीशीटर ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्यारा अभी पुलिस पकड़ से बाहर है। कैल मुंडी गांव निवासी 35 वर्षीय मंगलवार रात को घर का कामकाज निपटने के बाद सोने के लिए मकान की छत पर चला गया था। रात को साढ़े दस बजे के बाद छत पर सो रहे मनोज की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन छत पर गए तो वहां मनोज खून से लथपथ हालत में पड़ा था। परिजनों का कहना है कि गांव की ही रहने वाले अवधेश नाम के युवक ने मनोज की गोली मारकर हत्या की है। बताया गया है कि मनोज अपराधी व दबंग किस्म का व्यक्ति है जिसने कुछ समय पहले पुलिस पार्टी पर भी हमला किया था। हत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी गांव पहुंच गई । शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अपराध 498 Share