यूपी की राजधानी में दिल दहला देने वाली वारदात, दोस्त को जन्मदिन की पार्टी में बुलाया; फिर पीट-पीटकर की हत्या

लखनऊ। मड़ियांव इलाके में जन्मदिन की पार्टी के दौरान रंजिश में पांच दोस्तों ने टेंटकर्मी 19 ‌ वर्षीय अवनीश शर्मा की पीट-पीटकर हत्या कर दी। एसीपी अलीगंज ब्रज नारायण सिंह ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर पांचों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपितों के पास से धारदार हथियार भी बरामद किया।

रात साढ़े 11 बजे घर से बुलाकर ले गया दोस्त… 

मनकामेश्वर निवासी अवनीश शर्मा पड़ोस के टेंट में काम करता था। मां लक्ष्मी ने बताया कि गुरुवार रात करीब 11:30 बजे आर्ट कालेज के बगल में रहने वाला वायु आया। अपना जन्मदिन होने की बात बोल बेटे अविनाश को बुला कर ले गया। वायु के साथ सत्यम साहनी भी था।

जन्मदिन की पार्टी मड़ियांव की मामा कालोनी स्थित अपना लान में चल रही थी। जहां पुराने विवाद को लेकर अवनीश को वायु, विशाल, सत्यम साहनी, विशाल पांडेय, पीयूष अवस्थी व अन्य ने डंडों से पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया। किसी को शक न हो इसके चलते पार्टी में मौजूद लोगों ने खून से लथपथ हालत में अवनीश को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

परिवारीजन ने बताया कि चाचा के बेटे प्रीयेश का चार्जर लेकर गया था। जब रात 12 बजे तक वह नहीं लौटा तो प्रियेश ने उसके नंबर पर फोन किया, तो जल्द आने की बात कही। लक्ष्मी ने बताया तब तक सब ठीक था। रात करीब 1:20 बजे पड़ोसी अंश के पास किसी ने काल कर घटना बताई। अंश ने प्रीयेश काे जानकारी दी। तब सभी लोग ट्रामा सेंटर पहुंचे।

रंजिश में की थी हत्या…

एसीपी ने बताया कि पकड़े गए पांचो आरोपित मडियांव निवासी अविनाश तिवारी, पीयूष अवस्थी, विशाल पांडेय, आदित्य यादव और दाऊदनर निवासी अमन यादव हैं। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि होली में उन लोगों को विवाद हुआ था। उसी के बाद से आपस में सभी कि रंजिश चल रही थी। पार्टी के दौरान विवाद होते ही घटना को अंजाम दे दिया।

परिवार के खर्च में बटाता था हाथ…

डालीगंज निवासी अनिल शर्मा परिवहन विभाग में संविदा पर परिचालक थे। आठ वर्ष पहले उनकी मौत हो गई थी। उनके स्थान पर पत्नी लक्ष्मी शर्मा संविदा पर परिचालक हैं। तीन भाइयों में अविनाश सबसे बड़ा था। उससे छोटे दो भाई यश व स्वतंत्र और तीन बहनें मोनिका, अंशिका व सुष्मिता हैं। सभी अविवाहित हैं। अविनाश 12 का छात्र था और घर के समीप ही तलवार टेंट हाउस पर काम करता था।

जबरन ले गए थे बर्थडे पार्टी में…

लक्ष्मी ने बताया कि अवनीश की पड़ोस के युवक से दोस्ती थी, जो नशे का आदी था। उसी युवक की मां ने ही उसे बताया था कि मर्डर होने वाला है। जब वायु बुलाने आया तो अवनीश नहीं जा रहा था, उसे दाेस्त के साथ बाइक पर जबरन घर से ले गया था। लक्ष्मी को आरोप है कि साजिश रचकर हत्या कर दी। मां लक्ष्मी ने बताया करीब एक सप्ताह पहले ही पड़ोस की एक परिचित महिला बोली थी कि मर्डर होने वाला है। तब उसने मजाक समझा। उसकी बात मान लेती तो बेटा जिंदा होता।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000