घर से बाहर बुलाकर युवकों ने लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से पीट पीट कर उतार दिया मौत के घाट उत्तरप्रदेशप्रयागराज चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर की गई हत्या, शिनाख्त करने में जुटी पुलिस By Ramesh Tiwari Rajdar Last updated Apr 6, 2024 327 प्रयागराज। प्रयागराज में चोरी के शक में युवक की पीट-पीट कर हत्या का मामला सामने आया है। कोरांव के कोसफरा गांव में शुक्रवार की देर रात चोरी के एक शक में 25 वर्षीय युवक को पीट-पीटकर मार डाला गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की, लेकिन अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी। युवक एक घर में चुपके से घुसा था। मृतक की शिनाख्त कर रही पुलिस चोरी का शक होने पर उसे घेर लिया गया और फिर उसे पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस मृतक की शिनाख्त करने में लगी है। आसपास के गांव वालों से भी पूछताछ जारी है। फिलहाल इस घटना की जितनी निंदा की जाये वह कम होगी, क्योंकि किसी अपराधी को सजा देने का अधिकार जनता को नहीं दिया जा सकता। अपराध और अपराधी के लिए एक विधान है। यदि अपराध कोई करता है तो उसे सजा जरिये न्याय ब्यवस्था के तहत ही दिया जाना चाहिए। उसे भीड़ द्वारा मार डालने की ब्यवस्था न्याय ब्यवस्था के लिए किसी कलंक से कम नहीं है। अपराध 327 Share