प्रेमी के संग मिल विवाहिता ने पति को उतारा मौत के घाट, हत्या को दिया आत्महत्या का रूप, बेटे ने लिया खुलासा

गोरखपुर जिले के गुलरिहा थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने आशिक के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। उसके बाद पुलिस और लोगों को गुमराह करने के लिए पति के शव को फंदे से लटका दिया। सुबह मां ने बेटे का शव फंदे से लटका देखा तो शोर मचा कर अपने दूसरे बेटे को बुलाया और उसे नीचे उतरवाया। पूरे मामले की सूचना स्थानीय पुलिस थाने में दी गयी है।  पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गुलरिहा थाना क्षेत्र के बिचऊपुर निवासी 35 साल के सुनील कुमार विदेश में रहकर काम करते थे। वह चार महीने पहले अपने घर आए थ। काफी दिन के बाद घर आने के बावजूद उनकी पत्नी उनके साथ अच्छा व्यवहार नहीं कर रही थी। इस दौरान गांव के लोगों से पता चला कि पत्नी का संबंध पड़ोस में रहने वाले एक युवक से है। वह अक्सर उसके साथ बाहर जाती रहती है और अकेले में मिलती भी है। पति ने पत्नी से इन आरोपों को लेकर पूछताछ की तो आए दिन विवाद होने लगे।

मृतक के पिता बीरबल ने बताया की इसी अवैध संबंध को लेकर कल शाम को भी पति-पत्नी में काफी विवाद हुआ था। सुबह हम लोग जगे तो बेटे का शव फंदे से लटका मिला। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सुनील की पत्नी का पड़ोस में रहने वाले युवक से अवैध संबंध है। हम लोग भी यह बात काफी दिनों से जानते थे, लेकिन घर में शांति बनी रहे इसके लिए कभी इस मामले को तूल नहीं दिया। हालांकि बहू को कई बार समझाया था कि यह सब ठीक नहीं है। इससे परिवार बर्बाद हो जाएगा, लेकिन उसके ऊपर इश्क का भूत सवार था और वह मानने के लिए तैयार नहीं थी। बेटा जब विदेश से आया तो उसको भी इस बात की जानकारी हो गई।

छोटे बेटे ने किया खुलासा

पति जब भी पत्नी से इस बात को लेकर कोई भी पूछताछ करता तो वह काफी गुस्से में उसे जवाब देती और कलह की वजह से आशांति फैल गई। पिता ने कहा कि कलह की वजह से वह कई बार भूखे ही सो जाते थे। इसी बात को लेकर दोनों में बीती रात में भी काफी विवाद हुआ। मृतक छोटे बेटे ने बताया कि पड़ोसी अंकल की वजह से मम्मी-पापा में अक्सर झगड़ा होता था। पड़ोसी अंकल ने ही मम्मी के साथ मिलकर पापा को मार दिया है।

चोट लगने से हुई मौत

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार युवक के सिर में चोट लगने की वजह से उसकी मौत हुई है। हालांकि हैंगिंग की भी बात सामने आई है। ऐसे में मृतक के पिता का कहना है की दोनों ने मिलकर पहले मेरे बेटे के सिर पर मारकर उसे बेहोश कर दिया। इसके बाद फंदे से लटका दिया। इस संबंध में सीओ गोरखनाथ योगेंद्र सिंह ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण सिर में चोट और हैंगिंग दोनों आई है। मामले की जांच की जा रही है। शीघ्र ही पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले का पर्दाफाश करेगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000