पियरका चाचा की चाल, मतदाता को लुभाने के लिए खेत में गेहूं काटते नजर आए ओम प्रकाश राजभर, वीडियो हुआ वायरल

म‌ऊ। लोकसभा चुनाव का बिगुल बजने के बाद चुनाव अपने पूरे रंग में हैं।नेता हर संभव कोशिश कर रहे हैं कि जनता उनकी तरफ मुड़ जाए। नेता वो सारे काम करते हुए दिखाई दे रहे हैं जो कभी नहीं किया हो।सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर अब एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में पियरका चाचा ओपी राजभर खेत में गेहूं काटते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में अपने कार्यकर्ताओं और मीडिया के कैमरे के फोकस के हिसाब से राजभर गेहूं काट रहे हैं। साथ ही राजभर ये भी कह रहे हैं कि ये सब करके छोड़ दिया है।

उत्तर प्रदेश की म‌ऊ जिले की घोसी लोकसभा क्षेत्र में ग्राम सभा मुहम्मदपुर के बरहिया ब्लॉक रतनपुरा में प्रचार के दौरान ओम प्रकाश राजभर अचानक अपना काफिला रोककर एक खेत खलिहान में पहुंच गए। इसके बाद ओपी राजभर हंसिया लेकर गेहूं काटने लगे। गौर करने वाली बात ये है कि राजभर इस वीडियो में फुर्ती से गेहूं काटते हुए दिखाई दे रहे हैं और साथ ही ये भी कह रहे हैं कि ये सब काम करके छोड़ दिया है। नेताओं को ये सब चुनाव के समय ही याद आता है कि जनता को ऐसे कार्य हर साल करने पड़ते हैं जिसे वह चुनाव के समय एहसास कर रहा है।

बता दें कि लोकसभा चुनाव में ओम प्रकाश राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी एनडीए के साथ उत्तर प्रदेश में लोकसभा का चुनाव लड़ रही है। एनडीए की ओर से घोसी लोकसभा सीट पर ओम प्रकाश राजभर के बेटे डॉ. अरविंद राजभर चुनावी मैदान में हैं। इसी क्रम में घोसी के एक गांव में चुनाव प्रचार के दौरान ओपी राजभर का ये वीडियो सामने आया है। दलित बहुल घोसी लोकसभा सीट पर वैसे तो भूमिहारों का दबदबा रहा है, लेकिन पिछले दो चुनाव से यहां राजभर जाति का नेता जीत रहा है। साल- 2004 के लोकसभा चुनाव में सपा से चंद्रदेव राजभर जीते थे, जबकि साल- 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा से हरिनारायण राजभर मोदी लहर में जीते थे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000