श्रीधाम वृन्दावन में बाँके बिहारी जी के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़, जाम हुईं सड़कें, गलियां हुई जाम 

मथुरा। श्रीधाम वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए रविवार को इस कदर भीड़ उमड़ी कि पैर रखने तक की जगह नहीं मिल पाई। रविवार सुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। बांके बिहारी मंदिर को जाने वाली सभी गलियां खचाखच श्रद्धालुओं से भरी नजर आईं। मंदिर के प्रवेश द्वारों पर श्रद्धालुओं के बीच आपाधापी मची रही। भीड़ के दबाव में महिलाएं और बच्चे बुरी तरह फंसे दिखे।

इस दौरान सुरक्षाकर्मियों को हालत पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं यहां आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों ने वृंदावन जाम कर दिया। रविवार सुबह से मंदिरों के पट बंद होने तक जबरदस्त जाम लगा दिखाई दिया। शहर के प्रवेश मार्गों पर वाहनों को लंबी कतार लग गई। श्रद्धालु घंटों जाम में फंसे। वहीं स्थानीय लोगों का घरों से निकलना दुश्वार हो गया। शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई।

समय रहते श्रीधाम वृन्दावन में कॉरिडोर का निर्माण नहीं किया गया तो मंदिर पहुँचने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह भीड़ जानलेवा हो सकती है। इधर कई महीने से ऐसी भीड़ का नजारा देखने को मिल रहा है। जब भी किसी सकरे स्थान में भीड़ का दायरा बढ़ेगा तो भीड़ में भगदड़ होगी और आपस में एक दूसरे को दबा देते हैं, जिससे जनहानि हो जाती है। धार्मिक स्थल पर योगी सरकार को विशेष ध्यान देना होगा।

श्रीधाम वृन्दावन में अक्सर ऐसी घटना घटित हो रही है। ऐसे में शासन व प्रशासन को श्रीधाम वृन्दावन में कॉरिडोर का निर्माण कार्य की रूपरेखा बनाते हुए उसका निर्माण कार्य प्रारंभ कर देना चाहिए। तभी श्री बांके बिहारी मंदिर समित और वहां के स्थानीय लोग एवं दुकानदारों सहित मंदिर पहुँचने वाले श्रद्धालुओं का भला हो सकेगा। अयोध्या नगरी श्रीराम जन्मभूमि, भोले नगरी वाराणसी, जगत जननी माँ विंध्यवासिनी के बाद अब श्रीकृष्ण जी की नगरी मथुरा और श्रीधाम वृन्दावन में कॉरिडोर का निर्माण आवश्यक हो गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000