नीट की तैयारी कर रहे छात्र ने रची खुद की किडनैपिंग, 5 लाख फिरौती मांगने वाले बेटे की कहानी

यूपी के शाहजहांपुर में रहकर नीट परीक्षा की तैयारी करने वाला हरदोई का एक छात्र ऑनलाईन गेम के जाल में ऐसा फंसा कि वह अपराध की दुनिया में शामिल हो गया। गेम में लगातार पैसे हारने के बाद कर्ज चुकाने के लिए उसने अपने अपहरण की ही साजिश रच डाली। उसके इस प्लानिग में उसके दो दोस्तों ने भी साथ दिया। लेकिन पुलिस ने उनके सभी प्लानिंग को फेल कर दिए। जिसके बाद वह अब जेल की सलाखों के पीछे पहुंच गया है ।

दरअसल नीट परीक्षा की तैयारी कर रहा छात्र ऑनलाइन गेम में करीब दो लाख रुपये हार गया। घर वालों को इसकी जानकारी नही हो इसलिये उसने अपने अपहरण की कहानी रची। तब उसके दोस्तों ने अपहरणकर्ता बनकर उस के फोन से उसके परिजनों से पांच लाख रुपए की फिरौती की डिमांड की। इतना ही नहीं पैसे नही देने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

घरवालों से पांच लाख की डिमांड

दरअसल हरदोई के थाना शाहबाद क्षेत्र के दिलावरपुर का रहने वाला करीब 18 वर्षीय आरिश जनपद शाहजहांपुर में शहर कोतवाली क्षेत्र के हयातपुरा स्थित एक मकान में नीट परीक्षा की कोचिंग में पढ़ने जाता था. इस दौरान करीब 10 बजे तक वह वापस घर लौट जाता था. रविवार को भी वह घर से कोचिंग जाने के लिए घर से निकला लेकिन वापस घर नही लौटा. कुछ समय बाद घर पर आरिश के मोबाइल नंबर से कॉल आता है और घरवालों से पांच लाख रुपए की डिमांड करता है. फोन करने वाला पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी देता है. इसके बाद परिजनों ने थाना शाहबाद में इसकी लिखित शिकायत कर दी.

खुद आरिश फोन कर बताता है लोकेशन

इसके बाद शाहबाद पुलिस ने जब छानबीन शुरू की तो लास्ट लोकेशन शाहजहांपुर का मिला। तब शाहबाद पुलिस ने शाहजहांपुर पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद शाहजहांपुर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीना ने इसके लिए एसओजी समेत दो टीम का गठन किया। पुलिस अपहरणकर्ता के पास पहुंच पाती इससे पहले ही एक अंजान नंबर से आरिश का फोन आता है।

पुलिस को मिट्टी में सना मिला आरिश

आनन फानन में पुलिस और परिजन उसके बताए जगह पर पहुंचते हैं तो आरिश मिट्टी से सना हुआ एक ढाबे पर मिलता है। बाद में जब पुलिस उससे पूछताछ करती है तो इस अपहरम के पीछे की कहानी सामने आती है। शाहजहांपुर अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि छात्र आरिश ही खुद के अपहरण का मास्टरमाइंड है।ऑनलाइन गेम में करीब दो लाख रूपया हारने के बाद घर वालो से रुपये ऐठने के लिए उसने यह सारा खेल रचा है। उसकी इस साजिश में उसके दो दोस्त अरबाज व राजा जो कि थाना शाहबाद जनपद हरदोई के रहने वाले हैं वह भी शामिल हैं।

अब सभी जेल भेजे गए

एएसपी सिटी ने बताया कि आरोपी के परिजनों की ओर से थाना शाहबाद में धारा 364 ए के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसलिए आरोपी आरिश को जनपद हरदोई पुलिस के हवाले किया गया है। जबकि उसकी साजिश में साथ देने वाले दोनों दोस्तो को हरदोई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सभी अभियुक्तों को जनपद हरदोई पुलिस जेल भेजेगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000