खत्म हुआ इंतज़ार, कौशाम्बी लोकसभा संसदीय सीट से भाजपा ने तीसरी बार विनोद सोनकर को बनाया अपना प्रत्याशी

प्रतापगढ़। बुधवार को जैसे ही भारतीय जनता पार्टी के द्वारा कौशांबी लोकसभा क्षेत्र से विनोद सोनकर को तीसरी बार प्रत्याशी बनाने की सूची जारी हुई। क्षेत्र में कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे। बता दें कि पिछले एक महीने से कार्यकर्ता प्रत्याशी का इंतजार कर रहे थे। आए दिन कोई न कोई अफवाह उड़ाई जाती थी। दर्शल इसके पीछे वास्तविक कारणों को पता किया गया तो जो बाते छानकर मिली उसमें सच्चाई भी रही और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक दल से गठबंधन की बातचीत भी चल रही थी जो अंततः फेल हो गई।

लंबे इंतजार के बाद नवरात्रि के दूसरे दिन बुधवार को केंद्रीय नेतृत्व के द्वारा उत्तर प्रदेश से 7 प्रत्यशियों के नामों पर मोहर लगाई गई। जैसे ही सूची दोपहर 1 बजे आई। कार्यकर्ता एक दूसरे को बधाई देने के साथ एक दूसरे का मुंह मीठा कराके बधाई देने लगें। विनोद सोनकर सामान्य परिवार से मिलन करते हैं। राजनीति में आने से पहले गैस एजेंसी का ब्यवसाय करते थे। आम जनमानस में इनकी छवि अच्छी है। अपने 10 वर्ष के कार्यकाल में इन्होंने क्षेत्र में कई बड़े कार्य भी किये।

उत्साही कार्यकर्ताओं ने गोला दगा कर अपनी खुशी का इजहार किया। वर्ष- 2014 में पहली बार विनोद सोनकर कौशांबी लोकसभा से कमल खिलाएं। इसके बाद वह बराबर क्षेत्र का भ्रमण कर जन चौपाल लगाकर जन समस्याओं को सुनकर निस्तारण करवाने का प्रयास करते रहे। 2019 में पुनः भाजपा ने उन्हें कौशांबी से प्रत्याशी बनाया। दूसरी बार भी कमल खिलाने में कामयाब रहे। इस बार भी लड़ाई सपा उम्मीदवार की इन्हीं से रहेगी। अब देखना होगा कि खिन राजा भईया भी इंडिया गठबंधन में शामिल होकर कौशाम्बी से अपने उम्मीदवार के रूप में पूर्व सांसद शैलेन्द्र कुमार पर दांव न लगा लें।

साल- 2024 लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी ने तीसरी बार विनोद सोनकर के ऊपर भरोसा जताते हुए कौशांबी लोकसभा से प्रत्याशी बनाया है। सांसद विनोद सोनकर के मीडिया प्रभारी भूपेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि पिछले दस वर्षों में क्षेत्र का सर्वांगीण विकास किया गया है। आज सांसद विनोद सोनकर के द्वारा कराए गए विकास कार्य दिखाई पड़ रहा है। क्षेत्र की जनता ऐतिहासिक मतों से इस बार सांसद जी को विजयी बनायेगी। उधर सपा और कांग्रेस सहित आम आदमी पार्टी भी इस इन्तजार में थी कि राजा भईया का गठबंधन एनडीए से होता है या नहीं।  न होने की दशा में पुनः एक बार चुनावी समीकरण पर गुणा गणित की जा सकती है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000