दर्दनाक सड़क हादसा; तेज रफ्तार क्रेटा कार ने दो बाइकों में मारी टक्कर, चचेरे भाइयों समेत तीन की मौत, चालक मौके से फरार

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में लोनार कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर-शाहाबाद मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने मोपेड में टक्कर मारने के बाद एक बाइक में भी टक्कर मार दी। इसके बाद कार वहीं रुक गई। घटना में मोपेड पर सवार चचेरे भाइयों और बाइक सवार युवक की मौत हो गई। कार सवार मां-बेटा मामूली रूप से घायल हुए। कार चालक मौके से भाग निकला। घटना के बाद कुछ देर तक जाम की स्थिति रही। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के शाहपुर बिहिगवां निवासी सर्वेश (40) दिव्यांग था। उसके चचेरे भाई अशाेक (22) की शादी 18 अप्रैल को होनी थी। शादी के लिए कपड़ों की खरीदारी करने दोनों मोपेड से बुधवार सुबह लगभग साढ़े 11 बजे घर से निकले थे। इसी दौरान जगदीशपुर-शाहाबाद मार्ग पर जगदीशपुर की तरफ से आ रही कार ने गदाईपुर के पास मोपेड में टक्कर मार दी। इसके बाद अनियंत्रित हुई कार ने सामने से बाइक पर आ रहे गदाईपुर निवासी नरेश (30) को भी टक्कर मार दी। घटना में सर्वेश और अशोक की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि नरेश को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया। कार में सवार बरेली जनपद के सिद्धूनगर निवासी अमित और उसकी मां सोनी मामूली रूप से चोटिल हो गईं। दोनों को भी जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद इन्हें छुट्टी दे दी गई, लेकिन नरेश को मृत घोषित कर दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने बताया कि कार सवार कानपुर से बरेली जा रहे थे। कार और बाइक व मोपेड को पुलिस ने कब्जे में लिया है। मौके पर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों के पड़े रहने से कुछ देर आवागमन ठप हो गया था। वाहन हटते ही आवागमन सुचारु हो गया। घटना की तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000